New Mini Cooper 5 Door: कैसी है नयी मिनी कूपर 5-डोर? जानिए इसमें क्या हैं फीचर्स

Mini Cooper 5-Door Hatchback Unveiled
New Mini Cooper 5 Door: 5 डोर कूपर की कीमत भारत में कितनी होगी, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय बाजार में इसे 45 लाख रुपये से अधिक कीमत पर पेश किया जा सकता है.
New Mini Cooper 5 Door: मिनी की न्यू जेनरेशन कूपर 5-डोर से पर्दा उठा दिया गया है. कंपनी ने इसमें 3-डोर मॉडल के समान डिजाइन और स्टाइलिंग को बरकरार रखा है. डिजाइन को देखें, तो नयी 5-डोर मिनी कूपर को नयी और बड़ी ग्रिल और डीआरएल के साथ नये हेडलैंप्स मिले हैं.
5-डोर मॉडल में मोटी साइड वॉल्स के साथ अलॉय व्हील्स और यूनियन जैक-थीम वाले एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं. 3-डोर मॉडल की तुलना में इसमें व्हीलबेस 71mm बढ़ गया है, वहीं 3-डोर मॉडल से यह 178mm अधिक लंबी है और इसमें लेगरूम भी अधिक मिला है.
नयी कूपर में मिलेंगी ये सुविधाएं
नयी मिनी कूपर 5-डोर के इंटीरियर्स में 3-डोर मॉडल के जैसा लेआउट मिलता है, जिसमें एक गोलाकार सेंटर OLED डिस्प्ले है, और यह मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 द्वारा संचालित है.
इसके अलावा, नयी हैचबैक कार में स्टार्ट/स्टॉप की, पार्किंग ब्रेक, गियर सेलेक्टर, एक्सपीरिएंस मोड स्विच और वॉल्यूम कंट्रोल इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे एक पैनल पर दिये गए हैं.
मिनी ने अपनी नयी कार के बारे में बताया है कि पीछे की सीटों को मोड़ देने पर बूट स्पेस क्षमता बढ़कर 923 लीटर हो जाती है, औरव यह कूपर 3-डोर की 800 लीटर से अधिक है.
Car Tips: इस भीषण गर्मी में कार के AC का ऐसे करें इस्तेमाल, हमेशा रहेंगे कूल
नयी कूपर के पावरट्रेन ऑप्शंस कैसे हैं?
नयी मिनी कूपर 5-डोर में एक 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, और यह 154bhp की पावर और 230Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
वहीं, दूसरा 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 201bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है.
नयी मिनी कूपर 5-डोर का बेस मॉडल 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में 8 सेकेंड का समय लेती है औरव टॉप मॉडल को 6.8 सेकेंड लगते हैं.
5 डोर कूपर की कीमत भारत में कितनी होगी, इसकी जानकारी आनी अभी बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो भारतीय बाजार में इसे 45 लाख रुपये से अधिक कीमत पर पेश किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










