Honda ZR-V की भारत में एंट्री, सिर्फ 7.9 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड, जानें कीमत-खासियत

Honda ZR-V (Photo: Honda Car India)
Honda Cars India ने नई Honda ZR-V को ₹47.99 लाख की कीमत पर भारत में लॉन्च किया है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV 7.9 सेकंड में 100 km/h की स्पीड पकड़ती है. इसमें प्रीमियम फीचर्स, लेवल-2 ADAS और 8 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Honda Cars India ने अपनी लाइनअप का आगे बढ़ाते हुए नई Honda ZR-V को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह SUV भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर आई है. कंपनी ने इसकी कीमत 47.99 लाख रुपये रखी है. खास बात यह है कि फिलहाल यह भारत में बिकने वाली होंडा की सबसे महंगी कार बन गई है.
स्टाइलिश और कर्वी डिजाइन के साथ आने वाली Honda ZR-V में दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है. आइए डिटेल में जानते हैं कि नई Honda ZR-V में हमें क्या खास देखने को मिलता है.
Honda ZR-V: एक्सटीरियर
- Honda ZR-V का डिजाइन ट्रेडिशनल SUV जैसा बॉक्सी नहीं है. इसकी जगह यह एक स्टाइलिश क्रॉसओवर लुक के साथ आती है. इसमें स्मूद कर्व्स और नीचे की ओर झुका हुआ स्पोर्टी स्टांस देखने को मिलता है.
- फ्रंट में छोटी लेकिन स्टाइलिश ग्रिल दी गई है, जिसमें मोटे वर्टिकल स्लैट्स हैं.
- दोनों तरफ स्लिम फुल-एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं. वहीं LED DRLs और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाते हैं.
- फ्रंट बंपर में एयर कर्टेन और चौड़ा एयर इनटेक दिया गया है, जो लुक के साथ-साथ एयरोडायनामिक्स को भी बेहतर बनाता है. वहीं बोनट पर हल्की-फुल्की क्रीज और कट्स इसे स्टाइलिश बनाते हैं.
- साइड से देखने पर ZR-V का लंबा व्हीलबेस, हल्की ढलान वाली रूफलाइन और मजबूत शोल्डर लाइन इसे काफी स्टाइलिश बनाती है. व्हील आर्च और साइड सिल्स पर बॉडी कलर क्लैडिंग दी गई है.
- SUV में 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
- पीछे की तरफ इसमें स्लिम LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर, गनमेटल स्किड गार्निश और ड्यूल एग्जॉस्ट फिनिशर्स दिए गए हैं.

Honda ZR-V: कलर ऑप्शन
- क्रिस्टल ब्लैक पर्ल (Crystal Black Pearl)
- मीटियोरॉयड ग्रे मेटैलिक (Meteoroid Gray Metallic)
- प्लैटिनम व्हाइट पर्ल (Platinum White Pearl)
- ट्वाइलाइट मिस्ट ब्लैक पर्ल (Twilight Mist Black Pearl)
Honda ZR-V: इंटीरियर
- Honda ZR-V का केबिन ऑल-ब्लैक थीम पर तैयार किया गया है. इसमें लेदरेट सीटें, बेज रंग की रूफ लाइनिंग और कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है.
- डैशबोर्ड का डिजाइन साफ-सुथरा और ड्राइवर को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें ज्यादा चमकदार फिनिश का यूज नहीं किया गया है.
- डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच मटेरियल दिया गया है, जो इंस्ट्रूमेंट पैनल, डोर पैड और सेंटर कंसोल तक फैला हुआ है. वहीं, मेटैलिक फिनिश इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है.
- सेंटर कंसोल थोड़ा ऊंचा रखा गया है, जहां इलेक्ट्रॉनिक बटन वाले गियर सिलेक्टर, ड्राइव मोड सिलेक्टर और सामान रखने की जगह मिलती है.
- फ्रंट सीटें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ आती हैं. वहीं, ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन भी दिया गया है. इससे अपनी पसंदीदा सीट पोजिशन को सेव किया जा सकता है.
- पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी अच्छी लेगरूम और हेडरूम मिलती है.
- Honda ZR-V में 380 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. जरूरत पड़ने पर पीछे की 60:40 स्प्लिट सीटों को फोल्ड किया जा सकता है. ऐसा करने पर बूट स्पेस बढ़कर 1,313 लीटर हो जाता है.

Honda ZR-V: फीचर्स
- इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो शार्प डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है.
- इसमें 12-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम दिया गया है. अगर आप लंबी ड्राइव पर म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं, तो यह फीचर काफी काम आएगा.
- 10.2-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें हाइब्रिड सिस्टम की डिटेल्स, ADAS फीचर्स और कार से जुड़ी जरूरी डिटेल्स एक ही जगह दिखाई देती है.
- जेस्चर कंट्रोल वाला पावर्ड टेलगेट दिया गया है. यानी अगर आपके दोनों हाथ सामान से भरे हों, तब भी सिर्फ पैर के इशारे से बूट खोला जा सकता है.
- इसमें ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक एसी मिलता है, जिससे आगे बैठे ड्राइवर और पैसेंजर अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग टेम्परेचर सेट कर सकते हैं.
- वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है. इससे लंबे सफर के दौरान बिना चार्जिंग केबल लगाए ही फोन आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
- केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जो रात के समय इंटीरियर को प्रीमियम लुक देती है.
- ड्राइवर सीट 8-वे पावर एडजस्टेबल है. यानी सीट को अपनी सुविधा के हिसाब से आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है.
- सामने वाली पैसेंजर सीट 4-वे पावर एडजस्टेबल है.
- इसमें की-लेस एंट्री की सुविधा मिलती है. यानी चाबी निकाले बिना ही कार को लॉक और अनलॉक किया जा सकता है.
- टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग दिया गया है. इसकी मदद से ड्राइवर अपनी सुविधा के हिसाब से स्टीयरिंग की ऊंचाई और दूरी एडजस्ट कर सकता है.
- पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए रियर AC वेंट्स दिए गए हैं.
Honda ZR-V: सेफ्टी फीचर्स
- इसमें 8 एयरबैग, लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.
- इसके अलावा SUV में हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. ये ढलान और चढ़ाई पर ड्राइविंग को आसान बनाते हैं. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और बच्चों की सीट को सेफ तरीके से लगाने के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज भी दिया गया है.
Honda ZR-V: पावरट्रेन
Honda ZR-V में 2.0-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e:HEV सिस्टम दिया गया है, जो नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. दोनों मिलकर 181 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं. इसकी मदद से यह SUV सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. Honda का दावा है कि ZR-V एक लीटर फ्यूल में 22.80 किलोमीटर तक चल सकती है.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza खरीदने से पहले जान लें इसका माइलेज, सामने आए ARAI के आंकड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










