ePaper

Yu ब्रांड के साथ माइक्रोमैक्‍स ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन

Updated at : 19 Nov 2014 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Yu ब्रांड के साथ माइक्रोमैक्‍स ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्‍स ‘यू’ (Yu) ने ब्रांड के तहत स्‍मार्टफोन पेश किया है. कंपनी ने स्मार्टफोन बाजारों में अपनी पकड़और भी मजबूत करने के लिए मंगलवार को इस ब्रांड के अंतर्गत स्‍मार्टफोन के नये रेंज लॉन्‍च किये. साइनोजन ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करने वाले स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी यू टेलीवेंचर्स ने अपने उपभोक्ताओं को […]

विज्ञापन

भारतीय स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्‍स ‘यू’ (Yu) ने ब्रांड के तहत स्‍मार्टफोन पेश किया है. कंपनी ने स्मार्टफोन बाजारों में अपनी पकड़और भी मजबूत करने के लिए मंगलवार को इस ब्रांड के अंतर्गत स्‍मार्टफोन के नये रेंज लॉन्‍च किये.

साइनोजन ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करने वाले स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी यू टेलीवेंचर्स ने अपने उपभोक्ताओं को बे‍हतरीन एक्‍सपीरियंस देने के लिए जल्‍द ही पेश किया जाएगा. संभवत: यह डिवाइस इस साल दिसंबर तक बाजारों में उपलब्‍ध हो पाएगा.

माइक्रोमैक्‍स के को फाउंडर राहुल शर्मा ने स्‍मार्टफोन की लॉन्‍चिंग के दौरान बताया कि नये सॉफ्टवेयर के साथ माइक्रोमैक्‍स मोबाइल बाजारों में नयी क्रांति लेकर आएगा. यह ब्रांड सीधे उपभोक्‍ताओं से संपर्क बनाए रख सकता है. इसके साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट में भी काफी मदद मिलेगी.

राहुल ने बताया कि ‘यह भारत के साथ पूरी दुनिया में एक गेम चेंजर की तरह साबित होगा. ‘यू’ अपने यूजरों को मोबाइल कनेक्‍टीविटी दुनिया में एक बेहतरीन अनुकूल वातावरण बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है.’ साइनोजन इस दिशा में सबसे उपयुक्‍त ऑपरेटिंग सिस्‍टम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola