ePaper

Facebook में होने जा रहा है यह अहम बदलाव, शुरू होगी अधिक सुरक्षित मैसेजिंग सेवा

Updated at : 07 Mar 2019 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
Facebook में होने जा रहा है यह अहम बदलाव, शुरू होगी अधिक सुरक्षित मैसेजिंग सेवा

सान फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक यूजर्स की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा पर ध्यान देने की शुरुआत करेगी. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने यह जानकारी दी. जुकरबर्ग ने वादा किया कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी, जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी. इसमें […]

विज्ञापन

सान फ्रांसिस्को : सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक यूजर्स की जानकारियों की गोपनीयता को सुरक्षित रखने वाली मैसेजिंग सेवा पर ध्यान देने की शुरुआत करेगी. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने यह जानकारी दी.

जुकरबर्ग ने वादा किया कि फेसबुक इस तरीके की मैसेजिंग सेवा शुरू करेगी, जो पूरी तरह इनक्रिप्टेड होगी. इसमें इस तरह की सुरक्षा दी जायेगी कि उपयोक्ताओं की बातचीत को फेसबुक भी नहीं पढ़ सकेगा.

हालांकि, उन्होंने न्यूजफीड और ग्रुप आधारित सेवाओं या इंस्टाग्राम में किसी तरह के बदलाव का संकेत नहीं दिया. जुकरबर्ग ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा, ‘यह ऐसा नहीं है कि अन्य सार्वजनिक सेवाएं बंद हो जायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola