पंचायतों में तेज हुआ फार्मर रजिस्ट्री अभियान, डोर-टू-डोर हो रहा किसानों का निबंधन

Updated:
विज्ञापन

किसान रजिस्ट्री का सांकेतिक फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : दूसरे चरण में 9677 किसानों का हुआ पंजीकरण सफलतापूर्वक हो गया. अगर कोई किसान रजिस्ट्री कराने से वंचित रहेगा तो उसे सरकार के तरफ से मिलने वाली सरकारी योनजाओं का लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए अपना-अपना किसान रजिस्ट्री कराएं.

विज्ञापन

Buxar News : ( विनीत कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)

विज्ञापन

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे चरण का अभियान तेजी से चल रहा है. किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर जाकर उनका निबंधन किया जा रहा है.

कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा. इसके लिए पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग के कर्मियों के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं.

कई विभागों की टीम कर रही निबंधन कार्य

उन्होंने बताया कि अभियान में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, वीएलई, आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, राजस्वकर्मी, सर्वे अमीन, विकास मित्र, एटीएम तथा बीटीएम की टीम गांव-गांव जाकर किसानों का ऑनलाइन निबंधन कर रही है. निबंधन के लिए किसानों से आधार कार्ड, जमीन की अद्यतन रसीद तथा मोबाइल नंबर लिया जा रहा है.

9677 किसानों का हो चुका है पंजीकरण

कृषि समन्वयक के अनुसार, दूसरे चरण के तहत गुरुवार तक डुमरांव प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में कुल 9677 किसानों का सफलतापूर्वक निबंधन किया जा चुका है. अभियान को और गति देने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं.

रजिस्ट्री नहीं तो योजनाओं का लाभ नहीं

उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री होने पर किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि, डीजल अनुदान, बीज अनुदान, फसल बीमा योजना तथा कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ आसानी से प्राप्त होगा. वहीं रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान भविष्य में कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं.

किसानों से निबंधन कराने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे पंचायतों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर अथवा डोर-टू-डोर पहुंच रही टीम से संपर्क कर अपना निबंधन अवश्य कराएं. निबंधन के समय आधार कार्ड, जमीन की रसीद और मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य है.

Also Read: बहन की हत्या के आरोपी पति ने बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिसिया दबिश के आगे टेके घुटने, भेजा गया जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन