Gixxer SF खरीदना अब पड़ेगा महंगा, Suzuki ने बढ़ाए दाम, देखें नई प्राइस

Published by : Shivani Shah Updated At : 04 Jun 2026 9:34 AM

विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF

पॉपुलर फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक Suzuki Gixxer SF अब खरीदना महंगा पड़ने वाला है. कंपनी ने इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. जानिए यहां अब इस बाइक को खरीदने के लिए कितने देने पड़ेंगे पैसे.

विज्ञापन

अगर आप Suzuki Gixxer SF खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. Suzuki Motorcycle India ने अपनी पॉपुलर फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक Gixxer SF की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें लागू होने के बाद इस बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले 3,800 रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे. आइए जानते हैं कि कीमत बढ़ने के बाद अब यह बाइक कितनी महंगी हो गई है और इसमें क्या-क्या खास फीचर्स मिलते हैं.

कितनी हो गई कीमत?

नई कीमतों के मुताबिक, Suzuki Gixxer SF के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये हो गई है. वहीं, इसके स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. खास बात यह है कि फिलहाल Suzuki की लाइनअप में Gixxer SF ही ऐसी बाइक है, जिसकी कीमत में इजाफा किया गया है, जबकि अन्य मॉडल्स के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. हालांकि, कंपनी ने इस बढ़ोतरी के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ते रो मेटेरियल्स कॉस्ट और उत्पादन खर्च इसकी वजह हो सकते हैं.

Suzuki Gixxer SF में क्या है खास?

Suzuki Gixxer SF भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती फेयर्ड मोटरसाइकिलों में से एक है. इसका स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन यंगस्टर्स को काफी आकर्षित करता है. साथ ही यह बाइक रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी काफी प्रैक्टिकल मानी जाती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें Bluetooth-कनेक्टेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Easy Start System और 795mm की सीट हाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यही वजह है कि यह बाइक उन राइडर्स के बीच पॉपुलर है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस का बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन चाहते हैं. बाइक में 155cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 13.4bhp की पावर और 13.8Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद राइडिंग ऑफर करता है. सस्पेंशन के लिए इसके रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक और फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिया गया है. वहीं, ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है.

क्या जल्द आएगा नया मॉडल?

Suzuki Gixxer SF अपने सेगमेंट में अब भी एक मजबूत ऑप्शन बनी हुई है, लेकिन पिछले काफी समय से इसमें कोई बड़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है. कंपनी ने केवल कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए हैं, जबकि बड़े अपग्रेड का इंतजार अब भी जारी है. हालांकि, Suzuki की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Gixxer सीरीज की अगली पीढ़ी के मॉडल्स पर काम कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो नई बाइक्स में अपडेटेड डिजाइन, बेहतर हार्डवेयर और आधुनिक तकनीक देखने को मिल सकती है, जिससे वे अपने कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर दे सकेंगी.

यह भी पढ़ें: Hero ने लॉन्च की नई Splendor Plus और HF Deluxe Flex Fuel बाइक, जानें कीमत

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola