कैंब्रिज एनालिटिका ने फेसबुक के 5 करोड़ नहीं 8.7 करोड़ यूजर्स की जानकारी ब्रिटिश कंपनी को बेची

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2018 9:42 AM

विज्ञापन

वाशिंगटन: ब्रिटेन की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने कहा है कि 8.70 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा अनुचित रूप से कंपनी से साझा किया गया. यह पहले के पांच करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है. फेसबुक के प्रमुख तकनीकी अधिकारी माइक स्क्रोफर ने सोशल नेटवर्क के यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी टूल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: ब्रिटेन की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने कहा है कि 8.70 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा अनुचित रूप से कंपनी से साझा किया गया. यह पहले के पांच करोड़ के अनुमान से कहीं अधिक है. फेसबुक के प्रमुख तकनीकी अधिकारी माइक स्क्रोफर ने सोशल नेटवर्क के यूजर्स के लिए नया प्राइवेसी टूल लागू करने की घोषणा करते हुए एक बयान में यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : कैंब्रिज एनालिटिका पर मोदी सरकार का राहुल गांधी पर हमला, फेसबुक को कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि कुल मिलाकर फेसबुक पर 8 करोड़ 70 लाख लोगों की निजी जानकारी अनुचित रूप से कैंब्रिज एनालिटिका से साझा कीगयी. इनमें से ज्यादातर यूजर्स अमेरिका के थे.’ इस खुलासे से फेसबुक के लिए संकट बढ़ सकता है, जो डोनाल्ड ट्रंप के वर्ष 2016 के चुनावी अभियान के लिए काम कर रहे सलाहकार समूह द्वारा निजी डेटा हैकिंग पर खुलासे के दबाव का सामना कर रहा है.

फेसबुक इस मामले में जांच का सामना कर रहा है और उसके मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग मामले पर अगले सप्ताह संसदीय समिति के समक्ष गवाही देने के लिए राजी हो गये हैं. स्क्रोफर ने कहा कि आने वाले सोमवार से नये टूल्स से यूजर्स को प्राइवेसी और डाटा साझा करने की बेहतर समझ मिलेगी.

इसे भी पढ़ें : कैंब्रिज एनालिटिका विवाद पर बोले राहुल, रविशंकर प्रसाद फर्जी खबरें फैला रहे

फेसबुक ने अलग से बयान जारी कर कहा किनयी सेवा शर्तों से डाटा साझा करने और विज्ञापन किस तरह पहुचंते हैं, इसके बारे में तस्वीर स्पष्ट हो जायेगी. इन बदलावों से बाहरी व्यक्ति का यूजर डाटा तक पहुंचना मुश्किल हो जायेगा. स्क्रोफर ने बताया कि एक बदलाव ऐसा किया गया है, जिससे फेसबुक सर्च के साथ किसी के एकदम सही लोकेशन का पता लगाने के लिए उसका फोन नंबर या ई-मेल एड्रेस एंटर नहीं किया जा सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola