ePaper

एयरटेल की नयी पेशकश 1,349 रुपये का 4जी फोन, 169 रुपये के मासिक पैक, जानें फोन के फीचर

Updated at : 30 Oct 2017 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
एयरटेल की नयी पेशकश 1,349 रुपये का 4जी फोन, 169 रुपये के मासिक पैक, जानें फोन के फीचर

नयी दिल्ली : देश की सबसेबड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सेल्कॉन के साथ कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन पेश करने के लिए हाथ मिलाया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 1,349 रुपये होगी. माना जा रहा है कि जियो फोन की चुनौती से निपटने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है. एयरटेल की यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसेबड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सेल्कॉन के साथ कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन पेश करने के लिए हाथ मिलाया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 1,349 रुपये होगी. माना जा रहा है कि जियो फोन की चुनौती से निपटने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है. एयरटेल की यह नयी पेशकश मेरा पहला स्मार्टफोन पहल का हिस्सा है. इससे पहले इसी महीने सुनील मित्तल की कंपनी ने कॉर्बन मोबाइल्स के साथ गठजोड़ किया था.

इसके तहत वह 1,399 रुपये की प्रभावी कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन ला रही है. मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो पहले ही इंटरनेट आधारित फीचर फोन लाने की घोषणा कर चुकी है. इस फोन की कीमत 1,500 होगी, जिसे वापस लिया जा सकेगा. इसी के मद्देनजर अब अन्य मोबाइल आपरेटर कनेक्शन के साथ हैंडसेट की पेशकश की तैयारी कर रहे हैं. वोडाफोन इंडिया ने पिछले सप्ताह 999 रुपये की प्रभावी कीमत का 4जी स्मार्टफोन पेश करने के लिए माइक्रोमैक्स से करार किया था.

एयरटेल की ओर से जारी बयान के अनुसार सेल्कॉन 4जी (बाजार मूल्य 3,500 रुपये) में चार इंच की टचस्क्रीन, दो सिम और एफएम रेडिया की सुविधा होगी. इस एंड्रायड उपकरण में सभी एप्स मसलन गूगल प्ले स्टोर, यू ट्यूब, फेसबुक और व्हॉट्स एप की सुविधा मिलेगी. यह हैंडसेट एयरटेल के 169 रुपये के मासिक पैक के साथ मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola