औरंगाबाद में राजद नेता अनिल यादव उर्फ टाइगर पर FIR, ….. पर दिया था धरना

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद में निर्धारित स्थल के बजाय एसडीओ कार्यालय के पास धरना-प्रदर्शन करने के मामले में राजद नेता अनिल कुमार यादव उर्फ टाइगर के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. राजद ने कार्रवाई को राजनीतिक बताया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (मनीष राज सिंघम) राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के जिला प्रधान महासचिव सह कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव उर्फ टाइगर के खिलाफ निर्धारित स्थल के बजाय अन्य स्थान पर धरना-प्रदर्शन करने के आरोप में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला तकनीकी सहायक अमन कुमार के आवेदन पर दर्ज किया गया है.

अनुमति के बावजूद दूसरे स्थान पर धरना देने का आरोप

जानकारी के अनुसार राजद नेता ने 17 जून को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से अनुमति प्राप्त की थी. प्रशासन द्वारा धरना के लिए शहर के दानी बिगहा बस स्टैंड के पास स्थित खाली मैदान को निर्धारित किया गया था.

आरोप है कि अनुमति मिलने के बावजूद धरना निर्धारित स्थल पर आयोजित नहीं कर एसडीओ कार्यालय के समीप किया गया.

परीक्षार्थियों को हुई परेशानी

प्राथमिकी में कहा गया है कि जिस स्थान पर धरना आयोजित किया गया, उसके आसपास परीक्षा चल रही थी. धरना के दौरान ध्वनि प्रदूषण के कारण परीक्षार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसे प्रशासन के आदेश की अवहेलना भी माना गया है.

नगर थाना में दर्ज हुआ मामला

तकनीकी सहायक अमन कुमार के आवेदन के आधार पर नगर थाना में कांड संख्या 393/26 दर्ज किया गया है.

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि निर्धारित स्थल के बजाय दूसरे स्थान पर धरना देने और परीक्षा प्रभावित होने की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

धरने में सांसद अभय कुशवाहा भी हुए थे शामिल

उक्त धरना-प्रदर्शन में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा भी शामिल हुए थे. इस दौरान बेरोजगारी, महंगाई और अन्य जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

राजद ने कार्रवाई को बताया राजनीतिक

राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्ज्वल ने प्राथमिकी की निंदा करते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा गई है. उनका आरोप है कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें डराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता ऐसी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और पार्टी इस प्राथमिकी का विरोध करती है.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन