भोजपुर में नीलम आनंद जी की पुण्यतिथि पर ‘आओ चलें शिव की ओर’ संकल्प के साथ 200 लोगों ने शिव को बनाया गुरु

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

शिव चर्चा में उमड़ी भीड़

Arrah Shiv charcha : भोजपुर के धोबहा बाजार में वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में शिव गुरु परिचर्चा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. नीलम आनंद जी की 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 लोगों ने भगवान शिव को गुरु मानने का संकल्प लिया तथा जरूरतमंदों के बीच भोजन और वस्त्र का वितरण किया गया.

विज्ञापन

Arrah Shiv charcha : (दीनानाथ मिश्रा की रिपोर्ट) महागुरु महादेव की असीम कृपा तथा शिव शिष्यता के प्रणेता साहब श्री हरीन्द्रानंदजी के पावन आशीर्वाद से वैश्विक शिव शिष्य परिवार भोजपुर के तत्वावधान में धोबहा बाजार में शिव गुरु परिचर्चा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

दीदी मां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में राजमणि दीदी नीलम आनंद जी की 21वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर शिव शिष्य भाई उमेश जी ने कहा कि साहब श्री और दीदी मां ने एक-एक व्यक्ति को शिष्यता के सूत्र में शिव से जोड़ने का प्रयास प्रारंभ किया. उन्होंने कहा कि शिव शिष्यता मार्ग में आने वाली सभी लौकिक बाधाओं को दूर करने की बात दीदी मां द्वारा कही गई थी.

उन्होंने कहा कि घर-घर के बाबा शिव, जिन्हें भारतीय परंपरा में गुरु, आदि गुरु और गुराधिपति कहा जाता है, उनके गुरु पद से लोग विस्मृत हो गए हैं. इसलिए लोगों को यह समझाने की आवश्यकता है कि भगवान शिव आज भी गुरु हैं और परिणामदायी हैं.

मन के संकल्प से बन सकते हैं शिव शिष्य

अजय गुप्ता ने कहा कि शिव को अपना गुरु बनाने की दिशा में मात्र मन ही साधन है. व्यक्ति के मन में शिव को अपना गुरु मानने का संकल्प यदि लंबे समय तक स्थिर रहता है तो बाह्य साधनों की कोई आवश्यकता नहीं होती.

उन्होंने कहा कि साहब श्री हरीन्द्रानंद जी के ‘आओ चलें शिव की ओर’ के आह्वान को आत्मसात करने में शिव शिष्य परिवार के सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया. वहीं दीदी मां का जीवन भी लोगों को शिव के गुरु स्वरूप से जोड़ने के लिए प्रेरित करता रहा.

गरीबों के बीच भोजन और वस्त्र का वितरण

कार्यक्रम में विकास श्रीवास्तव, सुरेश प्रसाद, विपुल कुमार, देव कुमार, रणजीत रंजन श्रीवास्तव, अमरजीत प्रसाद, दीपक केसरी, अशोक कुमार एवं शारदा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. मंच संचालन देव कुमार ने किया.

इस अवसर पर शिव शिष्य परिवार की ओर से सभी लोगों से भगवान शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने की अपील की गई. साथ ही गरीबों के बीच भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान करीब 200 लोगों ने शिव को अपना गुरु बनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में आस्था का नया केंद्र: 26 जून को 108 फीट अर्धनारीश्वर प्रतिमा का होगा प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन