सक्षमता परीक्षा फेज-5 की आंसर-की जारी, 21 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो। तस्वीर- गूगल

Bihar Sakshamta Answer : निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गयी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Sakshamta Answer : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा (सीटीटी)-2026 (पंचम चरण) की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी कर दी है. 21 जून तक आपत्ति कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं रिस्पॉन्स शीट

समिति ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी समय दिया है. समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी सक्षमता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो उसे 21 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है. इसके लिये अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा.

केवल ऑनलाइन आपत्ति स्वीकार की जाएगी

समिति ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जायेगी. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गयी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा. प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जायेगी. जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जायेगा.

Also Read: रिशु श्री से जुड़े दो IAS समेत तीन लोगों के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, आवास के बाहर ATS कमांडो तैनात

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार डिजिटल कंटेंट राइटर राजीव कुमार ( डिजिटल कंटेंट राइटर) राजीव कुमार वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. मई 2026 में प्रभात खबर के डिजिटल विंग से जुड़े हैं. पत्रकारिता में न्यूज डेस्क पर काम करने का तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर में जुड़ने से पहले हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बिहार से जुड़ी खबरों को करते हैं.जिले की खबरों समेत लोकल खबर पर नजर बनाए रखते हैं. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन