अब गुजरात में आम आदमी पार्टी आ गई टेंशन में, यहां जानें क्या है मामला
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Apr 2026 12:05 PM
‘आप’ विधायक संजीव झा (Photo: X)
गुजरात में बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने पर ‘आप’ विधायक ने सवाल उठाया है. उन्होंने पूछा है कि क्या भाजपा डर गई है? नीचे देखें ‘आप’ विधायक संजीव झा ने एक्स पर क्या लिखा.
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात यूनिट का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया. इसके बाद पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि ये कदम बीजेपी के डर को दिखाता है, क्योंकि लोगों का समर्थन ‘आप’ की ओर बढ़ रहा है. ये सब उस वक्त हुआ जब राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ी, जिससे सियासत और गरमा गई है.
जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है आप को : संजीव झा
चड्ढा ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि उनके सहित सात सांसदों ने ‘आप’ छोड़ दी है और वे बीजेपी में शामिल होंगे. ‘आप’ विधायक संजीव झा ने दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की गुजरात इकाई को जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया खाता सस्पेंड किए जाने के समय पर सवाल उठाया.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से BJP डर गई है?
— Sanjeev Jha (@Sanjeev_aap) April 25, 2026
स्थानीय निकाय चुनावों के बीच भारी समर्थन जुटा रहे @AAPGujarat के इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया।
जनता की आवाज़ दबाने की ये गंदी राजनीति सफल नहीं होगी। बदलाव को कोई नहीं रोक सकता! ✊🔥#Gujarat #AAP #Democracy pic.twitter.com/tY0JXUrhZe
झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि क्या गुजरात में ‘आप’ की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी डर गई है? स्थानीय निकाय चुनावों के बीच भारी समर्थन जुटा रहे गुजरात की ‘आप’ इकाई के ‘इंस्टाग्राम’ खाते को सस्पेंड कर दिया गया.’’ उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने की यह गंदी राजनीति सफल नहीं होगी. बदलाव को कोई नहीं रोक सकता.
यह भी पढ़ें : AAP छोड़ने वालों पर भगवंत मान का तंज, कहा- अदरक, लहसुन कभी सब्जी नहीं बन पाएंगे
वे अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं पाएंगे : अनुराग ढांडा
‘आप’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी यह मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ का इंस्टाग्राम अकाउंट जानबूझकर बंद कराया गया है. बीजेपी में ‘आप’ का इतना डर है कि उसकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. उनका दावा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कहने पर ये कार्रवाई हुई. ढांडा ने कहा कि गुजरात में ‘आप’ के बढ़ते कदमों से बीजेपी घबरा गई है, लेकिन वे अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं पाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










