चेपॉक में आज इतिहास रचने उतरेगा भारत! सीरीज जीत ली…अब अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने की उलटी गिनती शुरू
रोहित शर्मा और केएल राहुल
IND vs AFG Live: सीरीज पर कब्जा हो चुका है, अब बारी है सूपड़ा साफ करने की. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच आज चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में टीम इंडिया 3-0 के इरादे से उतरेगी.
IND vs AFG Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, फैंस के लिए थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि आज के मुकाबले में मौसम विलेन बन सकता है.
Ryan ten Doeschate has confirmed that India will make changes to their XI for tomorrow's game 🇮🇳
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 19, 2026
Here's how we think they could line up 👀
What would your XI look like? 👇💬#INDvsAFG pic.twitter.com/Q6YDfGVmvk
क्या आज इतिहास बदलेगा अफगानिस्तान
रिकॉर्ड्स तो यही कहते हैं कि टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान का टिकना मुश्किल रहा है. अब तक खेले गए 6 वनडे मैचों में से 5 भारत के नाम रहे हैं, और अफगानिस्तान का खाता अभी खुलना बाकी है. हाँ, 2018 का वो एशिया कप का मैच कोई नहीं भूल सकता जो टाई हुआ था. वैसे, यह सीरीज बेहद खास है क्योंकि दोनों टीमें पहली बार किसी बाइलेटरल (द्विपक्षीय) वनडे सीरीज में आमने-सामने हैं.
जानिए पिच और मौसम का हाल
चेन्नई के चेपॉक की पिच का स्वभाव स्पिन अनुकूल रहा है, लेकिन आज होने वाले तीसरे वनडे में तेज गेंदबाजों के लिए भी मौके होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच लाल मिट्टी वाली पिच नंबर 4 पर होगा, जहाँ स्पिन के साथ-साथ बेहतरीन बाउंस (उछाल) भी देखने को मिलेगा. जहां तक मौसम का सवाल है, दो दिन पहले हुई बारिश के बाद अब चेन्नई में धूप खिली है और मैच से एक दिन पहले मौसम बिल्कुल साफ दर्ज किया गया.
टॉस की भूमिका होगी अहम
चेन्नई के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक कुल 28 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इन मैचों के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा ज्यादा रहा है, जिन्होंने 15 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली यानी चेज करने वाली टीमों को 12 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में आज के मैच में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना पसंद कर सकती है.
हर्षित राणा को अभी करना होगा इंतजार
जांघ की चोट से उबर चुके ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने चेन्नई में बिना किसी दिक्कत के नेट्स पर गेंदबाजी की और आज के तीसरे वनडे में उनकी वापसी लगभग तय है. वहीं, घुटने की सर्जरी के बाद टीम में लौटे हर्षित राणा को बैकअप के तौर पर रखा गया है. फरवरी से क्रिकेट से दूर रहे राणा को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आज प्लेइंग-11 में मौका मिलने की उम्मीद कम है.
दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी
| भारत | अफगानिस्तान |
| रोहित शर्मा | रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) |
| यशस्वी जायसवाल | इब्राहिम जादरान |
| शुभमन गिल (कप्तान) | सेदिकुल्लाह अटल |
| ईशान किशन (विकेटकीपर) | रहमत शाह |
| श्रेयस अय्यर | हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान) |
| वॉशिंगटन सुंदर | दरविश रसूली |
| नीतीश रेड्डी | राशिद खान |
| हर्ष दुबे | नांगेलिया खरोटे |
| गुरनूर बरार | मोहम्मद सलीम |
| प्रिंस यादव | अल्लाह गजनफर |
| हर्षित राणा | बिलाल सामी |
तीसरे वनडे का लाइव प्रसारण कहां देखें
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा. जियोहॉटस्टार पर इस मुकाबले को देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ritu Raj
प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










