कोलंबो में जय शाह की एंट्री से बढ़ी हलचल, श्रीलंका क्रिकेट के भविष्य को लेकर बना खास प्लान?

Updated:
विज्ञापन

जय शाह और देवजीत सैकिया के साथ श्रीलंका बोर्ड के अधिकारी (फोटो-सोशल मीडिया)

आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान श्रीलंका क्रिकेट में चल रहे प्रशासनिक सुधारों, सुशासन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

Jay Shah-Devajit Saikia: आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार (19 जून) को कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के शीर्ष अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य श्रीलंका क्रिकेट में चल रही प्रशासनिक और संवैधानिक सुधार प्रक्रिया की समीक्षा करना था.

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी बयान के अनुसार, बैठक में देश के क्रिकेट प्रशासन की मौजूदा स्थिति और गवर्नेंस सुधारों की प्रगति पर चर्चा की गई. एसएलसी अधिकारियों ने जय शाह और देवजीत सैकिया को बताया कि बोर्ड के भीतर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं.

बैठक में कई तरह की रणनीति पर चर्चा हुई

बैठक के दौरान श्रीलंका क्रिकेट ने प्रशासनिक और संवैधानिक सुधारों के रोडमैप की जानकारी भी शेयर की. साथ ही यह बताया गया कि निर्वाचित प्रशासन की बहाली और सुधार प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संभावित समयसीमा क्या होगी. एसएलसी ने आईसीसी और बीसीसीआई प्रतिनिधियों को अब तक हासिल किए गए महत्वपूर्ण पड़ावों और आगे की रणनीति से भी अवगत कराया. बोर्ड का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य क्रिकेट प्रशासन को अधिक स्थिर, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है.

जय शाह ने जताया समर्थन

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने श्रीलंका क्रिकेट की ओर से दी गई जानकारी का स्वागत किया और कहा कि आईसीसी अपने सदस्य देशों में सुशासन, पारदर्शिता और क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. श्रीलंका क्रिकेट ने भी जय शाह और देवजीत सैकिया का आभार जताया. बोर्ड ने कहा कि दोनों अधिकारियों की यह यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर हुई रचनात्मक चर्चा श्रीलंका क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण रही.

क्रिकेट विकास और द्विपक्षीय संबंधों पर भी हुई चर्चा

बैठक में सिर्फ प्रशासनिक सुधार ही नहीं, बल्कि क्रिकेट विकास कार्यक्रमों, द्विपक्षीय सहयोग और श्रीलंका क्रिकेट, आईसीसी तथा बीसीसीआई के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन कई चुनौतियों से गुजरा है. ऐसे में आईसीसी और बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों की यह यात्रा श्रीलंका क्रिकेट के लिए अहम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘खाली बर्तन ही तो आवाज करते है…’ श्रीसंत की चुनौती के बाद हरभजन सिंह का करारा पलटवार; VIDEO

‘दम है तो रिंग में आओ भज्जी पा…’, श्रीसंत ने ऑन कैमरा हरभजन सिंह को दे डाली खुली चुनौती

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola