ओली रॉबिन्सन के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, पहली पारी में इंग्लैंड को मिली 27 रन की बढ़त

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 05 Jun 2026 7:01 PM

विज्ञापन

पांच विकेट लेने के बाद बॉल दिखाते हुए ओली रॉबिन्सन (फोटो-सोशल मीडिया)

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी 113 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 27 रन की अहम बढ़त मिली है.

विज्ञापन

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. पहले टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड ने 27 रनों की बढ़त बना ली है. पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 140 रन ही बना सकी. जबाब में न्यूजीलैंड की टीम 113 रन पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड की बेहद खराब शुरुआत

140 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में तीन बड़े झटके लग गए. डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र को एक ओवर में रॉबिन्सन ने चलता किया. यहीं से न्यूजीलैंड की टीम पिछड़ गई और महज 30 ओवर में 113 रन पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के शीर्ष 6 बल्लेबाज सिर्फ 20 रन का योगदान दे सके.

ओली रॉबिन्सन का पंजा

कीवी टीम के लिए नौवें नंबर पर आए काइल जैमिसन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए. नाथन स्मिथ ने 15 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने शानदार गेंदबाजी की. रॉबिन्सन ने 10.5 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं जोश टंग ने 10 ओवर में 40 रन देकर 3 और गस एटकिंसन ने 5 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

पहली पारी में 140 रन ही बना सकी इंग्लैंड की टीम

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 140 रन ही बना सकी. जिसमें सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए. हैरी ब्रूक ने 56 रनों की पारी खेली. बेन डकेट 19 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे. इंग्लैंड के भी 6 बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सके थे. न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमिसन ने शानदार गेंदबाजी की थी और 14 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट झटके थे. नाथन स्मिथ ने 3 और विल ओरूर्के ने 2 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 149 साल मे पहली बार किया ऐसा कारनामा

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola