नए LED हेडलाइट के साथ लॉन्च हुई 2026 Bajaj Pulsar 220F, जानें कीमत और फीचर

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

2026 Bajaj Pulsar 220F (Photo: bajajauto.com)

2026 Bajaj Pulsar 220F अब नए LED लाइट्स के साथ ज्यादा मॉडर्न हो गई है. इसमें वही 220cc इंजन बरकरार है, लेकिन Bluetooth कनेक्टिविटी और डिजिटल फीचर्स जोड़े गए हैं. बेहतर विजिबिलिटी, स्मार्ट फीचर्स और नई कीमत के साथ यह बाइक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है.

विज्ञापन

2026 का Bajaj Pulsar 220F अब पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक के साथ आ गया है. इस नए अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव इसके LED हेडलाइट. पहले इसमें पुराना हैलोजन सेटअप मिलता था, लेकिन अब LED लाइट्स की वजह से न सिर्फ इसकी रोशनी बेहतर हो गई है, बल्कि यह ज्यादा पावर-एफिशिएंट  भी हो गई हैं.

2026 Bajaj Pulsar 220F: क्या है नया?

Pulsar 220F में फुल-LED हेडलाइट और नए स्लिक LED इंडिकेटर्स दिए गए हैं. ये न सिर्फ बाइक को प्रीमियम लुक देते हैं बल्कि रात में विजिबिलिटी भी काफी बेहतर कर देते हैं. इसके अलावा बाइक में नए ग्राफिक्स और अपडेटेड कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं. हालांकि इसका जो आइकॉनिक सेमी-फेयर्ड डिजाइन है, उसे बरकरार रखा गया है. प्रोजेक्टर-स्टाइल फ्रंट और इसका स्पोर्टी स्टांस आज भी वही पुराना दमदार फील देते हैं.

2026 Bajaj Pulsar 220F: इंजन और हार्डवेयर

मैकेनिकल तौर पर Bajaj ने इस बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. इसमें वही 220cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड और ऑयल-कूल्ड DTS-i इंजन मिलता है, जो 20.6hp की मैक्स पावर और 18.55Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

हार्डवेयर की बात करें तो इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग सिस्टम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलते हैं और सेफ्टी के लिए सिंगल-चैनल ABS भी दिया गया है.

2026 Bajaj Pulsar 220F: फीचर्स और कीमत

नई अपडेटेड Pulsar 220F अब और भी स्मार्ट हो गई है. इसमें Bluetooth सपोर्ट वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो आपके स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाता है. इसके जरिए आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. कीमत की बात करें तो अब यह बाइक करीब ₹1.36 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलती है, जो पहले के ₹1.28 लाख से लगभग ₹8,000 ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: Honda SP 125 vs Shine: माइलेज और डेली यूज के लिए कौन-सी 125cc बाइक है बेहतर?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola