बाइक की डिक्की से 4.60 लाख रुपये चोरी

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहार चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी की बाइक की डिक्की खोलकर 4.60 लाख नकद चुरा लिये.

विज्ञापन

परिहार. थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहार चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास उस समय अफरातफरी मच गयी, जब अज्ञात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी की बाइक की डिक्की खोलकर 4.60 लाख नकद चुरा लिये. यह घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रामवृक्ष महतो ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा से चार लाख 60 हजार की निकासी कर बाइक की डिक्की में झोला में रुपये रखकर मुख्य चौक स्थित रुप कला स्टूडियो में आधार कार्ड जिरोक्स कराने के लिए बाइक रोका. इसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की खोल दी और झोले समेत नकदी चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित फौजी ने तत्काल पुलिस को सूचना किया. थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही बैंक से लेकर सौ मीटर की दूरी घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बताया पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन