सीता नवमी को 30 हजार श्रद्धालुओं ने की फौजदारीनाथ की पूजा

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के बाद नवमी तिथि सोमवार को सीता नवमी पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा की. करीब 30 हजार शिवभक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. पुरोहितों ने दूध, दही, घी, गुड़, भांग, ईख का रस, गंगाजल आदि से पंचामृत स्नान कराया. मंदिर प्रांगण में भक्तों ने अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराया. सरकारी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर फौजदारीनाथ की पूजा की. इसके साथ ही भक्तों ने अपने-अपने पूर्व मनौतियों को लेकर बच्चों के मुंडन संस्कार कराया. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि इस तिथि पर भक्तों ने जगत की देवी मां जानकी और भगवान श्रीराम की पूजा की गयी. महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए सीता नवमी पर व्रत भी रख रही हैं. इस व्रत को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. गर्भगृह गेट पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola