मधेपुरा में पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 22 गिरफ्तार

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 30 लीटर देसी चुलाई शराब एवं 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

विज्ञापन

शराब, गांजा, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद, वाहन जांच में 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

मधेपुरा पुलिस ने जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बीते 24 घंटे में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब एवं मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 30 लीटर देसी चुलाई शराब एवं 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आठ वारंटी भी शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.

पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन तथा अवैध कारोबार पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

इधर जिलेभर में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की है.

मधेपुरा पुलिस ने कहा कि अपराध एवं अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा. साथ ही आम लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन