मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर तीन रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च
स्टेशन पर किऊल रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चेकिंग करते हुए
Kiul RPF Alert: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. परीक्षा के मद्देनजर किऊल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बुधवार को आरपीएफ जवानों ने किऊल, लखीसराय और शेखपुरा रेलवे स्टेशनों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही यात्रियों और परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष निगरानी अभियान भी चलाया गया.
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट
Kiul RPF Alert:मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर किऊल आरपीएफ ने कई रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों की गहन जांच-पड़ताल की गई. अधिकारियों ने बताया कि भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चला विशेष जांच अभियान
किऊल आरपीएफ का क्षेत्राधिकार मानपुर रेलवे स्टेशन तक होने के कारण किऊल-लखीसराय और गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. सुरक्षा बलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
जीआरपी और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई
किऊल आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरपीएफ के अलावा जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस द्वारा भी संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया. स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है.
अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान गया रेलखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है. किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना से निपटने के लिए आरपीएफ की अतिरिक्त टीमों को तैनात किया गया है. रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
ALSO READ लखीसराय में दूसरे दिन भी 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










