मुंगेर की बड़ी दुर्गा महारानी : जहां हर दिन उमड़ती है आस्था की भीड़, मां के दरबार से कोई नहीं लौटता खाली

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

Munger Badi Durga Maharani Temple : मुंगेर के शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां प्रतिदिन हजारों भक्त मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है और भक्तों के जीवन के संकट दूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Banka News : मुंगेर के शादीपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है. स्थानीय लोगों के अलावा खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई समेत बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. कई भक्त ऐसे भी हैं जो वर्षों से नियमित रूप से मंदिर में दर्शन करने आते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां की आराधना करते हैं.

भक्तों का विश्वास है कि मां बड़ी दुर्गा महारानी के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई कोई भी मुराद अधूरी नहीं रहती. यही आस्था हर दिन हजारों लोगों को इस मंदिर तक खींच लाती है.

नवरात्र में रहता है आस्था का महासंगम

विशेष अवसरों और खासकर शारदीय एवं चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ता है. स्थिति ऐसी हो जाती है कि मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती. भक्त घंटों कतार में खड़े होकर मां के दर्शन करते हैं. बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन को भी विशेष सुरक्षा और व्यवस्था करनी पड़ती है.

सुबह की आरती से गूंज उठता है पूरा परिसर

मंदिर में प्रतिदिन होने वाली प्रातःकालीन आरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होती है. ढोल-नगाड़ों, घंटियों और शंखध्वनि के बीच जब मां की आरती होती है तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है. भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती हैं.भक्त मां को धूप, दीप, नारियल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं. “जय माता दी” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहता है.

संकट हरने वाली मां के रूप में है पहचान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ी दुर्गा महारानी अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर उन्हें नई ऊर्जा और आत्मबल प्रदान करती हैं. जीवन की परेशानियों, आर्थिक संकट और पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति की कामना लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. यही वजह है कि शादीपुर की बड़ी दुर्गा महारानी का दरबार आज भी लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन