बिना हेलमेट सड़क पर निकले हैं तो हो जायें सावधान, बांका के गांधी चौक पर है ट्रैफिक पुलिस सख्ती

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

Traffic Checking Drive : यातायात नियमों की अनदेखी अब जेब पर भारी पड़ रही है. बांका शहर के गांधी चौक पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का ऑनलाइन चालान काटा. अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के पालन की सीख भी दी गई.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है. पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर गांधी चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के अभाव, आवश्यक कागजात नहीं रखने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जांच की गई. इस कार्रवाई में कुल 22 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया.

गांधी चौक पर चला सघन जांच अभियान

ट्रैफिक सार्जेंट प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई. पुलिस टीम ने नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को रोककर उनसे आवश्यक दस्तावेजों की मांग की और नियम उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की.

नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, वाहन के जरूरी कागजात नहीं रखने तथा अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालक पकड़े गए. सभी के खिलाफ ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया अपनाई गई.

22 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान

अभियान के क्रम में विभिन्न मामलों में कुल 22 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान काटा गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया जागरूक

ट्रैफिक सार्जेंट प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है. उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की.

दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की पहल

पुलिस का मानना है कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है. इसी उद्देश्य से जिले में समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सकती है.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन