आदरणीय तेजस्वी जी, आपके उम्मीदवार ने गंभीर भूल की है, RJD उम्मीदवार के एफिडेविट को रितु जायसवाल बताया फेक

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Oct 2025 5:32 PM

विज्ञापन

रितु जायसवाल

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीतामढ़ी जिले की परिहार सीट से राजद ने स्मिता गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से रितु जायसवाल राजद के टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रही थी. टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरीय उन्होंने तेजस्वी यादव से एक मांग की है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: रितु जायसवाल ने परिहार सीट से RJD की उम्मीदवार स्मिता गुप्ता पर झूठा शपथ पत्र दाखिल करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव के नाम खुला पत्र लिखा है. जायसवाल ने स्मिता गुप्ता का शपथ पत्र भी शेयर किया है. इसके माध्यम से उन्होंने कई सवाल उठाये हैं. रितु परिहार से चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन अंतिम समय में तेजस्वी यादव ने टिकट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे की बहू को दे दिया. पार्टी के इस निर्णय से आहत होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं.

पोस्ट में क्या लिखा

रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “आदरणीय तेजस्वी जी, पार्टी ने मुझे परिहार से दूर भेजना चाहा, और मैंने बगावत का रास्ता चुना. गलती दोनों तरफ से हुई. परंतु जिस व्यक्ति के कारण यह पूरा विवाद उत्पन्न हुआ, उसने भी एक गंभीर भूल की है. RJD उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न चारों एफिडेविट में अपनी उम्र 49 वर्ष अंकित की है, जबकि मतदाता सूची के अनुसार उनकी वास्तविक आयु 43 वर्ष है. यह स्पष्ट रूप से झूठा एफिडेविट है, जिसके कारण उनका नामांकन निरस्त हो जाना चाहिए था. ऐसे प्रत्याशी अगर जीत भी गए, तो कोर्ट में केस चलेगा और कुछ दिनों के बाद उनको सीट गंवानी पड़ेगी.”

उन्होंने आगे लिखा, “परिहार के विकास के लिए यह आवश्यक है कि यहां के वर्तमान विधायक की हार सुनिश्चित की जाए. यहां वर्तमान विधायक और रितु जायसवाल के बीच सीधी टक्कर है और RJD उम्मीदवार की जीत की संभावना नगण्य है. उनकी मौजूदगी केवल वोटों के बिखराव का कारण बनेगी, जिससे वही लोग फिर से जीत जाएंगे जिन्होंने परिहार को पिछले 15 वर्षों से अंधेरे में रखा है. आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. यदि RJD उम्मीदवार अपना नाम वापस ले लें और मुझे महागठबंधन समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किया जाए, तो यह राजनैतिक रूप से समझदारी भरा निर्णय और परिहार की जनता के प्रति आपकी संवेदनशीलता का प्रमाण होगा. निर्णय आपको करना है। परिहार आपको आशा भरी नजरों से देख रहा है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रितु ने बताया नियम

रितु जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, “वोटर लिस्ट में जो नाम लिखा होता है, जो उम्र लिखी होती है – उसे ही कैंडिडेट को अपने नामांकन फॉर्म में सही-सही भरना होता है. आधार कार्ड में क्या लिखा है, मैट्रिक सर्टिफिकेट में क्या लिखा है – इससे चुनाव आयोग को मतलब नहीं होता है. जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, वो भी चुनाव लड़ सकते हैं. जिन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई नहीं की, वो भी चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन, जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वो चुनाव नहीं लड़ सकते. और यही कारण है कि नामांकन करते समय अभ्यर्थी को वोटर लिस्ट में नाम होने की certified copy साथ में संलग्न करनी होती है.”

इसे भी पढ़ें: बाहर से आये लोगों को छठ के बाद रोकने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे यह काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन