Bihar Chunav 2025: शिक्षिका से प्रचारक बनीं विधायक की पत्नी, अब फंसी मुसीबत में, FIR दर्ज
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Nov 2025 4:52 PM
रिंकू कुमारी
Bihar Chunav 2025: दानापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव की पत्नी और सरकारी शिक्षिका रिंकू कुमारी पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर पति के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगा है. शिकायत दर्ज होने के बाद निर्वाचन अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.
Table of Contents
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पटना जिले के दानापुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर सरकारी सेवा में रहते हुए चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है. रिंकू कुमारी इस समय एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में
हेडमास्टर हैं.
क्यों हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब अंचलाधिकारी (CO) चंदन कुमार ने खगौल थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कुछ स्क्रीनशॉट्स में रिंकू कुमारी को अपने पति के समर्थन में प्रचार करते हुए देखा गया. इन सबूतों के आधार पर निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस बीच अनुमंडल अधिकारी (SDO) दिव्या शक्ति ने जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र भेजकर रिंकू कुमारी के निलंबन की अनुशंसा की है. अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए, तो कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी और आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे.
पार्टी की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले रिंकू कुमारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए अपने पति के पक्ष में चुनावी प्रचार किया. यह आचार संहिता का उल्लंघन है. अभी तक राजद की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या बोलीं रीतलाल की पत्नी
इस मामले पर रिंकू कुमारी ने कहा, “मेरे घर पर बार-बार पुलिस आती है और मुझ पर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाती है. मुझे और मेरे परिवार को धमकियां दी जा रही हैं. यहां तक कि मेरे बच्चों से भी कहा जा रहा है कि उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.”
इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले तेजस्वी के लिए राघोपुर से आई बुरी खबर, राकेश रौशन ने थामा बीजेपी का दामन
दानापुर विधानसभा के बारे में जानिए
दानापुर विधानसभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में आती है. यहां लगभग 3.5 लाख मतदाता हैं. यहां यादव, राजपूत और मुस्लिम मतदाता की संख्या ज्यादा है. वर्तमान विधायक राजद के रीतलाल यादव हैं. दानापुर में बाढ़, सड़क और रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं. यादव समुदाय का मजबूत प्रभाव और राजद का परंपरागत वोट बैंक इसे सियासी रूप से अहम बनाता है. इस बार मुकाबला रीतलाल यादव और बीजेपी के रामकृपाल यादव के बीच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










