11 नवंबर को दानापुर में होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, रामकृपाल यादव vs रीतलाल यादव, बीजेपी vs आरजेडी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Oct 2025 6:21 PM
रामकृपाल यादव और रीतलाल यादव
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दानापुर सीट पर बीजेपी ने रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा है. मौजूदा विधायक रीतलाल यादव को वो टक्कर देंगे. दानापुर में 11 नवंबर को मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दानापुर सीट का सियासी माहौल गर्म है. बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची में 71 नामों में रामकृपाल यादव को दानापुर से उतारकर सबको चौंका दिया है. वर्तमान विधायक रीतलाल यादव अपने गढ़ को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. दानापुर में वोटिंग 11 नवंबर को होगी और इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है.
नई पारी खेलने को तैयार हैं रामकृपाल, कैसा रहा है इतिहास
बीजेपी ने रामकृपाल जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता को मैदान में उतारकर साफ संदेश दिया है कि वह दानापुर में अपना कब्जा मजबूत करना चाहती है. रामकृपाल यादव ने 1985 में पटना नगर निगम के उप-महापौर के रूप में राजनीति में कदम रखा और 1992-93 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने. 1993 में उपचुनाव जीतकर वह पहली बार 10वीं लोकसभा पहुंचे.
1996 में आरजेडी के टिकट पर जीत मिली, लेकिन 1998 और 1999 में हार का सामना करना पड़ा. 2004 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर सीपी ठाकुर को हराकर शानदार वापसी की. 2010 में राज्यसभा पहुंचे और 2014 में लालू यादव से मतभेद होने के बाद बीजेपी में शामिल हुए.
इसके बाद पाटलिपुत्र से 2014 और 2019 में मीसा भारती को हराया, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में हार ने उनकी सियासी साख को झटका दिया. अब रामकृपाल यादव दानापुर से विधानसभा चुनाव में नई पारी खेलने को तैयार हैं.
रीतलाल यादव का रहा है दबदबा
दानापुर में बीजेपी और आरजेडी के बीच मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. 2020 में रीतलाल यादव ने बीजेपी की आशा देवी को 15924 वोटों के अंतर से हराकर दानापुर में आरजेडी का दबदबा कायम किया. उनकी जीत यादव और मुस्लिम वोटरों की अहम भूमिका रही. पिछले पांच साल में रीतलाल यादव पर कई आरोप लगे हैं. उन पर हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली और जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगा है. हाल ही में एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में उन्हें अदालत में आत्मसमर्पण करना पड़ा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दानापुर के मुख्य मुद्दे
इस विधानसभा के मुख्य मुद्दे में सड़क, बाढ़ नियंत्रण, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा हैं. बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र की योजनाओं और नीतीश कुमार के सुशासन सरकार का प्रचार कर रही है. आरजेडी जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय का मुद्दा उठा रही है. रामकृपाल यादव और रीतलाल यादव के बीच कांटे की टक्कर होना लगभग तय माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर के लिए आसान नहीं है अलीनगर की राह, जानिए क्या है समीकरण और कैसा रहा है इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










