32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान : 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल बरामद चतरा. सदर पुलिस ने बाबा घाट मैदान के पास बने अर्धनिर्मित खंडहरनुमा भवन से 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें देवरिया गांव निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला के मो इरफान व चुड़ीहार मुहल्ला के मो एजाज शामिल हैं. उक्त लोगों के पास से 12.12 ग्राम (कागज सहित) ब्राउन शुगर के अलावा दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान में तीन-चार लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री व पीने-पिलाने का काम कर रहे हैं. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त खंडहरनुमा भवन में छापा मारा, जहां से चारों को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान अजीत के पास से 10 पुड़िया व एक मोबाइल फोन, लौकेश के पास से नौ पुड़िया, इरफान के पास से सात पुड़िया व एजाज के पास से छह पुड़िया ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन मिला. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चार लोगों में से तीन का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें अजीत के खिलाफ सदर थाना में सात चोरी व एनडीपीएस एक्ट, लौकेश के खिलाफ एक चोरी व इरफान के खिलाफ एक एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, एसआई शमी अंसारी, कासिम अंसारी, एएसआई सफीक अंसारी, जयप्रकाश कुमार सिंह व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola