Video : इजराइल के चिल्ड्रन सेंटर पर गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Iranian ballistic missile fall on Israel

Video : ईरान और इजराइल एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच ईरानी हमले का वीडियो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. देखें आखिर क्या है ऐसा वीडियो में जिसे जारी करते हुए इजराइल की ओर से दुनिया के सवालों का जवाब दिया गया. IDF की ओर से कहा गया– यह वीडियो दुनिया के सवालों का जवाब है.

विज्ञापन

Video : ईरान और इजराइल ने शुक्रवार को हवाई हमले और तेज कर दिए. सेना ने कहा कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में मिसाइल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जबकि तेहरान ने हाइफा और बीरशेबा में मिसाइलों के गोले दागे. ईरान के हमलों में कम से कम 19 इजराइली घायल बताए गए, जबकि ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान में 657 लोगों की मौत और 2,000 से अधिक लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया. इस बीच जंग का एक वीडियो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–यह उस समय का फुटेज है जब ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी इजराइल में बच्चों के सेंटर पर हमला किया था. जब दुनिया पूछती है कि हम ईरान से क्यों लड़ रहे हैं, तो आपका जवाब यह है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में शीर्ष सहयोगियों के साथ ईरान के बारे में एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की. रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए यह खबर दी है. अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरानियों के साथ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से नियमित संपर्क में हैं, जिसमें कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola