Coronavirus: चीन में थमी मौत की रफ्तार, अमेरिका में कोरोना से कोहराम, एक दिन में फिर हजार से ज्यादा की गयी जान
Badalona: Healthcare workers assist a COVID-19 patient at a library that was turned into an intensive care unit (ICU) at Germans Trias i Pujol hospital in Badalona, Barcelona province, Spain, April 1, 2020. AP/PTI (AP06-04-2020_000231B)
Coronavirus: इस साल जनवरी के आखिर में कोरोना वायरस की शुरूआत होने के बाद से अमेरिका में 10,000 से अधिक लोग इस बीमारी की वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं.
coronavirus in america : पूरी दुनिया में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है लेकिन इसी बीच चीन से एक अच्छी खबर मंगलवार सुबह आयी. यहां पहली बार ऐसा हुआ कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन ने जनवरी से इस संबंध में आंकड़े प्रकाशित करने आरंभ किये थे. इसके बाद से पहली बार ऐसा हुआ है, जब इस घातक वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि चीनी भूभाग में मार्च से संक्रमण के मामलों में कमी आयी है लेकिन देश में विदेशों से आ रहे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विदेशों से करीब 1,000 संक्रमित लोग चीन में आए हैं.
Also Read: Coronavirus से जंग: भारत ने नहीं दी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा तो जवाबी कार्रवाई करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
चीनी सरकार ने कोविड-19 बीमारी का पता लगने और उस पर नियंत्रण पाने संबंधी घटनाक्रम को आधिकारिक रूप से पहली बार सोमवार को प्रकाशित किया और कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में कोरोना वायरस का पहली बार पता चला था और तब इस बीमारी को “अज्ञात कारणों से हुआ निमोनिया” माना जा रहा था. इस बीच बीजिंग पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी छुपाने के आरोप लगते रहे हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने से लेकर अब तक इस महामारी से 3,331 लोगों की जान गयी और रविवार तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 81,708 हो गयी है.
Also Read: Coronavirus Outbreak: जानें क्यों ट्रंप ने Hydroxychloroquine टैबलेट के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कोविड-19 महामारी पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक सत्र आयोजित करेगी. सुरक्षा परिषद कोरोना वायरस पर पहली बार वार्ता करेगी. इस महामारी ने विश्वभर में 74,000 लोगों की जान ले ली है और 13 लाख लोग इससे संक्रमित हैं. अप्रैल महीने के लिए परिषद के अध्यक्ष डोमिनिकन गणराज्य ने कहा कि उसने ‘‘यूएनएससी के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों पर कोविड-19 के प्रभाव के संबंध में” वीडियो टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने का फैसला किया है. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस भी बृहस्पतिवार को होने वाले इस सत्र में भाग लेंगे.
इस साल जनवरी के आखिर में कोरोना वायरस की शुरूआत होने के बाद से अमेरिका में 10,000 से अधिक लोग इस बीमारी की वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. बाल्टीमोर में स्थित यह संस्थान दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों और इसकी वजह से होने वाली मौत के आंकड़े एकत्र कर रहा है. संस्थान का कहना है कि अमेरिका में अब तक कोविड-19 के संक्रमण के कम से कम 3,47,003 मामले हैं जबकि इससे 10,335 लोगों की जान जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










