Trump Tariffs : चीन है दुश्मन नंबर-1! डोनाल्ड ट्रंप ने 75 दोस्तों के लिए टैरिफ पर लगाया 90 दिन का ब्रेक
डोनाल्ड ट्रंप
Trump Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को जोरदार झटका दिया है. अधिकांश देशों के टैरिफ में कटौती उन्होंने की जबकि चीन पर सामानों पर टैक्स की दर बढ़ाकर 125% कर दी है. यह बदलाव तुरंत लागू कर दिया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने जानें अन्य देशों को लेकर क्या कहा?
Trump Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि बाजार में मंदी के बीच वह 90 दिनों के लिए अधिकांश देशों के टैरिफ में कटौती कर रहे हैं, लेकिन वह चीन पर टैरिफ बढ़ा रहे हैं. न्यूज एजेंसी एपी ने इस संबंध में खबर दी है. जहां, ट्रंप ने 75 देशों के लिए टैरिफ पर 90 दिनों की छूट अवधि की घोषणा के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद जागी है. वहीं ट्रंप ने अब चीन से आने वाले सामानों पर टैक्स की दर बढ़ाकर 125% कर दी है, और यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि चीन दुनिया के बाजारों के प्रति ठीक व्यवहार नहीं कर रहा है. इसके अलावा, उन्होंने कुछ देशों को 90 दिनों की छूट देने की भी बात कही है, यानी उन देशों को फिलहाल टैरिफ नहीं देना होगा.
चीन पर 125% टैरिफ लागू कर दिया ट्रंप ने
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “चीन ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ व्यवहार किया है, वह ठीक नहीं है. इसी कारण मैंने फैसला किया है कि चीन से आने वाले उत्पादों पर अमेरिका अब 125% का टैरिफ तुरंत लागू करेगा. मुझे उम्मीद है कि चीन जल्द ही समझेगा कि अब अमेरिका और बाकी देशों का फायदा उठाना न तो बर्दाश्त किया जाएगा और न ही यह आगे चल पाएगा.”
यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन
अन्य देशों को 90 दिनों के लिए टैरिफ में राहत
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के प्रति 75 से ज्यादा देशों के सहयोगात्मक रवैये नजर आ रहा है. इसे देखते हुए उन्होंने 90 दिनों की “छूट अवधि” (PAUSE) का ऐलान किया है. इस दौरान इन देशों पर लगाए गए ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ को घटाकर 10% कर दिया गया है. ट्रंप ने बताया कि इन देशों ने अमेरिकी सरकार के अलग-अलग विभागों से संपर्क कर व्यापार, टैरिफ, मुद्रा में गड़बड़ी और गैर-आर्थिक टैरिफ जैसे मसलों पर बातचीत कर समाधान निकालने की इच्छा जताई है. ट्रंप ने यह भी कहा कि इन देशों ने अमेरिका के खिलाफ कोई विरोधी कदम नहीं उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










