Viral Video: हैप्पी टाइम!ऊदबिलाव का अपने बच्चे के साथ पानी में मस्ती, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में एक मादा समुद्री ऊदबिलाव और उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों मस्ती टाइम को इंजॉय कर रहे हैं. वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है.
Viral Video: पानी में मस्ती करते इस मादा ऊदबिलाव और उसके बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया में काफी समय से वायरल हो रहा है. लाखों लोगों ने उनकी मस्ती के इंजॉय किया है. वीडियो में दिख रहा है एक मादा ऊदबिलाव अपने बच्चे के साथ पानी में तैर रही है. कभी वो सीधा तैर रही है तो कभी पानी में उलट जा रही है और पीठ के बल लेटकर तैर रही है. उसका नन्हा बच्चा भी पानी में अपनी मां के साथ तैर रहा है. सोशल मीडिया में इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है.
अपने बच्चे के साथ मादा ऊदबिलाव का मस्ती टाइम
सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों मस्ती टाइस को इंजॉय कर रहे हैं. पानी में कलाबाजियां खाते हुए तैरकर. बीच बीच में मादा ऊदबिलाव अपने बच्चे को अपना पेट में लिटा रही है. एक मां की ममता और अपने बच्चे के प्रति उसका लगाव लोगों को खूब भा रहा है. अपने बच्चे को अपने पेट में लिटाकर मादा ऊदबिलाव तैर रही है.
वायरल हो रहा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है. ‘सभी लोग, सब कुछ रोककर इसे देखें. यह आपका दिन 100 गुना बेहतर बना देगा.’ इस वीडियो को अब तक साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
कई यूजर्स ने किया कमेंट
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा कितना सुकून है. एक अन्य यूजर ने लिखा वाह, एक मादा समुद्री ऊदबिलाव और उसका बच्चा पानी में आनंदपूर्वक समय बिता रहे हैं- कितना मनमोहक!, एक यूजर ने लिखा यह वीडियो अनायास ही चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाला है. इसके अलावा भी कई अन्य लोगों ने वीडियो और इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










