150 बच्चों की मौत पर ट्रंप का बड़ा दावा: बोले- शायद मिसाइल हमारी थी ही नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( स्रोत- सोशल मीडिया )
President Donald Trump: ईरान के मिनाब स्कूल पर 28 फरवरी को हुए मिसाइल हमले में 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह साबित करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं है कि हमला अमेरिकी मिसाइल से हुआ था. उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान कई पक्ष मिसाइलें दाग रहे थे, इसलिए असली जिम्मेदार का पता लगाना मुश्किल है.
President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मिनाब स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है.हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि मिनाब स्कूल पर हमला अमेरिकी मिसाइल से हुआ था.
हर तरफ से दागी गई मिसाइलें
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध के दौरान हर तरफ मिसाइलें दागी जा रही थीं, इसलिए यह तय करना बेहद मुश्किल है कि इस हमले के लिए आखिर कौन जिम्मेदार था. उन्होंने कहा, कुछ लोगों ने कहा कि यह हमारी मिसाइल थी, लेकिन मुझे ऐसा मानने का कोई कारण और सबूत नहीं दिखता है.
मिनाब स्कूल पर हुआ था बड़ा हमला
ईरान-अमेरिका युद्ध के पहले दिन 28 फरवरी को मिनाब के एक स्कूल को मिसाइलों से निशाना बनाया गया था. इस हमले में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर स्कूली छात्राएं थीं. घटना के बाद दुनिया भर में आक्रोश देखने को मिला था.
अमेरिका पर लगे थे आरोप
मिनाब स्कूल पर हमले के तुरंत बाद कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इसके पीछे अमेरिका का हाथ हो सकता है. हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अब तक इस मामले में किसी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस मामले की जांच अभी भी जारी है.
जांच पर भी जताया संदेह
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इतनी मिसाइलों और हमलों के बीच यह पता लगाना मुश्किल है कि असली जिम्मेदार कौन था. उन्होंने कहा, यह संभव है इस मामले की सच्चाई पूरी कभी तरह सामने ही न आ सके.
जांच पर दुनिया की नजर
ईरान के मिनाब स्कूल हमले को इस युद्ध की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जा रहा है और अब पूरी दुनिया की नजर जांच के नतीजों पर टिकी है कि आखिरकार इस दर्दनाक हमले का जिम्मेदार कौन था.
यह भी पढ़े- वेनेजुएला में तबाही का डबल झटका: एक मिनट में आए दो बड़े भूकंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










