ePaper

रूस और यूक्रेन वॉर के बीच उत्तर कोरिया ने किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, मचा हड़कंप

Updated at : 05 Mar 2022 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन वॉर के बीच उत्तर कोरिया ने किया बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, मचा हड़कंप

Seoul: People watch a TV showing a file image of North Korea's missile launch during a news program at the Seoul Railway Station in Seoul, South Korea, Sunday, Feb. 27, 2022. North Korea on Sunday launched a suspected ballistic missile into the sea, South Korean and Japanese officials said, in an apparent resumption of its weapons tests following the end of the Winter Olympics in China, the North's last major ally and economic pipeline. The letters read " The presidential National Security Council (NSC) held an emergency meeting. AP/PTI(AP02_27_2022_000056B)

North Korea fires suspected ballistic missile : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे.

विज्ञापन

एक ओर जहां रूस और यूक्रेन के बीच आज 10वें दिन का युद्ध जारी है. वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र में एक संदिग्ध बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. इस संबंध में उसके पड़ोसी देश की सेना ने जानकारी दी है.

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग से संभावित बैलेस्टिक मिसाइल देश के पूर्वी समुद्र की ओर दागी है. यह नहीं पता चला है कि वह कितनी दूरी पर जाकर गिरी है. जापान के रक्षा मंत्रालय ने भी जोर देकर कहा कि संभावित हाथियर बैलेस्टिक मिसाइल हो सकती है.

परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुह हून इस परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक करेंगे. इस परीक्षण पर अमेरिका या उसकी सेना द्वारा तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. नवीनतम परीक्षण दक्षिण कोरिया और जापान के उस दावे के करीब एक सप्ताह बाद किया गया है जिसमें कहा गया था कि उत्तर कोरिया ने रविवार को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया जो करीब 300 किलोमीटर की दूरी तक और करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई.

Also Read: यूक्रेन संकट के बीच उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, आखिर क्‍यों जानें
उत्तर कोरिया ने क्‍या कहा

पिछले परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने बाद में कहा कि उसका परीक्षण कैमरा प्रणाली के लिए था क्योंकि उसकी योजना टोही उपग्रह में उसे लगाने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola