ePaper

Ukraine: बाइडन ने पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन पर आक्रमण की ‘‘भारी कीमत'' चुकानी होगी

Updated at : 13 Feb 2022 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
Ukraine: बाइडन ने पुतिन को दी चेतावनी, यूक्रेन पर आक्रमण की ‘‘भारी कीमत'' चुकानी होगी

Washington: President Joe Biden speaks about the January jobs report at the White House in Washington, Friday, Feb. 4, 2022. AP/PTI(AP02_04_2022_000317A)

Ukraine: जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों के जमावड़े को हटाने को शनिवार को फिर से कहा, साथ ही रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी ‘‘ दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

विज्ञापन

Ukraine Latest Updates: यूक्रेन संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर बातचीत हुई जो करीब एक घंटे तक चली. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच टेंशन देखने को मिली. बाइडन ने रूस को चेतावनी दी कि अगर वह आक्रमण करता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी.

भारी कीमत चुकानी होगी

बातचीत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों के जमावड़े को हटाने को शनिवार को फिर से कहा, साथ ही रूस को चेतावनी दी कि अगर वह यूक्रेन पर आक्रमण करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी ‘‘ दृढ़ता से जवाब देंगे और उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.

अन्य परिदृश्यों के लिए भी तैयार

जानकारी के अनुसार बाइडन ने पुतिन से कहा कि आक्रमण का अंजाम ‘व्यापक मानवीय पीड़ा’ होगी और रूस की छवि धूमिल’ होगी. साथ ही बाइडन ने पुतिन से यह भी कहा कि अमेरिका यूक्रेन पर कूटनीति जारी रखेगा लेकिन ‘अन्य परिदृश्यों के लिए भी समान रूप से तैयार है’.

Also Read: Ukraine: होगा तीसरा वर्ल्‍ड वार? यूक्रेन को लेकर बढ़ा तनाव, बात करेंगे ‘धुर विरोधी’ पुतिन और बाइडेन
करीब एक घंटे हुई बातचीत

यूक्रेन संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच फोन पर 62 मिनट तक बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच बातचीत तब हुई जब बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने खुफिया सूचनाओं का हवाला देते हुए आगाह किया कि रूस कुछ ही दिन में और बीजिंग में चल रहे शीत ओलंपिक के 20 फरवरी को समाप्त होने से पहले आक्रमण कर सकता है.

यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा

यहां चर्चा कर दें कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है और पड़ोसी देश बेलारूस में युद्धाभ्यास के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि वह यूक्रेन पर आक्रमण करने वाला है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola