Israel Hostage : तबाही आ जाएगी! इजराइल बम बरसाएगा हमास पर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप

Israel Hostage : क्या इजराइल एक बार फिर बम बरसाएगा हमास पर? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है. जानें ट्रंप ने क्या कहा?

विज्ञापन

Israel Hostage : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो खतरनाक अंजाम भुगतना होगा. इजराइल और हमास के बीच हुआ सीजफायर समझौता रद्द कर दिया जाना चाहिए. ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह इजराइल पर निर्भर करता है, वह क्या करेगा. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर बचे हुए बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो ‘‘तबाही आ जाएगी.’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कई लोग मारे गए हैं.

हमास ने इजराइल पर सीजफायर का आरोप लगाया

हमास ने इजराइल पर सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि इजराइल शनिवार को बंधकों को मुक्त किये जाने में देरी करेगा. हमास नेता अबू ओबैदा ने इजराइल पर सीजफायर समझौते का पिछले तीन सप्ताह से व्यवस्थित उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा कि शनिवार की रिहाई में देरी होगी.

ये भी पढ़ें : Viral Video : बंधकों की रिहाई पर क्यों भड़का इजराइल, देखें क्या है वीडियो में

इसके बाद, एक इजराइली अधिकारी के हवाले से मीडिया में खबर है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बंधकों की रिहाई में देरी संबंधी हमास के ऐलान को लेकर अलर्ट हैं. वे सुरक्षा अधिकारियों से मामले को लेकर राय ले रहे हैं.

हमास और इजराइल ने पांच बार बंधकों की अदला-बदली की

पिछले महीने सीजफायर समझौता लागू होने के बाद से हमास और इजराइल ने पांच बार बंधकों की अदला-बदली की है. इसमें 21 बंधकों और 730 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया है. अगली अदला-बदली शनिवार को तय है. समझौते के तहत सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों के बदले तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया जाना था.

बंधकों की रिहाई के तरीके से भड़का इजराइल

कुछ दिन पहले इजराइल डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी किया था. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ”हमास बंधकों की रिहाई कर रहा है, लेकिन वह इसका दुष्प्रचार भी करता नजर आ रहा है. देखिए कैसे अपने आतंकवाद की कहानी को तोड़-मरोड़कर वह पेश करते हैं. दुनिया को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola