Viral Video : बंधकों की रिहाई पर क्यों भड़का इजराइल, देखें क्या है वीडियो में

Updated:
विज्ञापन
Israeli hostage by Hamas in Gaza

इजराइली बंधक की तस्वीर

Viral Video : बंधकों की रिहाई के तरीके से इजराइल नाराज है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने वीडियो जारी करके देखें क्या कहा.

विज्ञापन

Viral Video : एक वीडियो इजराइल डिफेंस फोर्स ने जारी किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, ”हमास बंधकों की रिहाई कर रहा है, लेकिन वह दुष्प्रचार भी कर रहा है. देखिए कैसे वे अपने आतंकवाद की कहानी को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं. दुनिया को गुमराह करने के प्रयास में इसे मीडिया में जारी करते हैं. ” इस बीच, हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की हालत दयनीय होने से संबंधी नई रिपोर्ट सामने आई है. इसके बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा के साथ किए गए सीजफायर समझौते को आगे बढ़ाने का दबाव बढ़ गया है. देखें वीडियो

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने उस रुख पर कायम हैं कि अमेरिका फिलिस्तीनी इलाके पर कब्जा करेगा. संघर्ष विराम की दूसरे चरण की बातचीत तीन फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इजराइल और हमास के बीच कोई खास डेवलपमेंट देखने को नहीं मिला, जबकि इजराइली सेनाएं समझौते के तहत रविवार को गाजा गलियारे से हट गई हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola