ePaper

आधी रात दहल गया पाकिस्तान, आया 4.0 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 10 May 2025 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
Earthquake

भूकंप

Earthquake In Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को एक और झटका भूकंप के रूप में लगा है. शनिवार रात 1:44 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, जिसका केंद्र 10 किमी गहराई में था. इससे पहले भी सोमवार को पाकिस्तान में भूकंप आया था.

विज्ञापन

Earthquake In Pakistan: भारत के साथ जारी तनाव के बीच पाकिस्तान को एक और झटका तब लगा जब शनिवार आधी रात करीब 1:44 बजे भूकंप के तेज झटकों ने वहां के कई इलाकों को हिला दिया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और यह झटका पाकिस्तान के 29.67° उत्तरी अक्षांश और 66.10° पूर्वी देशांतर वाले क्षेत्र में दर्ज किया गया.

हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान पहले ही भारत के साथ सैन्य और कूटनीतिक संघर्ष से जूझ रहा है.

पहले भी आ चुके हैं झटके

पाकिस्तान इससे पहले सोमवार को भी 4.2 तीव्रता के भूकंप का सामना कर चुका है, जो आफ्टरशॉक्स की आशंका को और गहरा कर गया था. ऐसे में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने वहां की जनता को डरा दिया है.

पहलगाम हमले के बाद भड़का भारत

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें उनकी पहचान पूछकर गोली मारी गई थी. इसके बाद पूरे भारत में आक्रोश फैल गया और कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई. भारत ने 6-7 मई की रात “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर 24 मिसाइलें दागीं. वहीं, 8 मई को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया.

कुदरत का संकेत या महज संयोग?

इस सबके बीच पाकिस्तान में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों को कुछ लोग महज संयोग मान रहे हैं, जबकि कई इसे संघर्ष के माहौल में कुदरत की चेतावनी भी कह रहे हैं. भारत पहले ही सिंधु जल संधि निलंबित कर चुका है और अब जल, जमीन और आसमान—तीनों मोर्चों पर पाकिस्तान को घेरा जा रहा है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola