पाकिस्तान नहीं… चीन था सीजफायर का सूत्रधार! जानें कैसे हुआ युद्धविराम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Apr 2026 5:52 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, फोटो पीटीआई
US Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के लिए सीजफायर पर सहमति दे दी है. पाकिस्तान ने बातचीत का न्योता दिया है. लेकिन सूत्रों के अनुसार चीन ने पर्दे के पीछे रहकर मध्यस्थता की है. पढ़ें यह रिपोर्ट
US Iran Ceasefire: ईरान और अमेरिका में अस्थायी ही सही, लेकिन संघर्ष विराम हो गया है. 14 दिनों तक दोनों में से कोई भी पक्ष हमला नहीं करेगा. इस समझौते का सेहरा पाकिस्तान अपने सिर पर बांधने में लगा है. लेकिन, असल खेल पर्दे के पीछे रहकर चीन ने किया है. सूत्रों का दावा है कि चीन ने ईरान के नेताओं से बातचीत करके उन्हें अमेरिका से युद्धविराम का रास्ता तलाशने के लिए राजी किया. बता दें, चीन ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है. ऐसे में ईरान ने उसकी बात सुनी. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दो अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि बातचीत के दौरान चीनी अधिकारी ईरानी अधिकारियों के संपर्क में थे.
चीनी विदेश मंत्रालय ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
एक अधिकारी ने कहा कि चीन अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. वह मुख्य रूप से पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र समेत मध्यस्थों के साथ काम कर रहा है. हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले मंगलवार को चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा था कि सभी पक्षों को ईमानदारी दिखानी चाहिए और इस युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए जो शुरू ही नहीं होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि चीन इस संघर्ष के विश्व अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अत्यंत चिंतित है.
अमेरिका और ईरान में संघर्षविराम इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से करीब दो घंटे पहले संघर्षविराम पर सहमत हो गये. ट्रंप ने मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा भी कर दी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बातचीत कर अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान के खिलाफ होने वाली विनाशकारी कार्रवाई को रोक दूं लेकिन इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने पर सहमत हो. वहीं तेहरान में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है.
पाकिस्तान ने दिया बातचीत का न्योता
सीजफायर के बाद अब बात चीत की लंबी प्रक्रिया चल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका बातचीत कर सकते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को अगले शुक्रवार (10 अप्रैल) को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया है. पाकिस्तान का कहना है कि यहां बाठकर सभी विवादों के समाधान के लिए आगे बातचीत की जा सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका को ईरान से 10 पॉइंट वाला प्रस्ताव मिला है, जिसे वह बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार मानते हैं.
अमेरिका ने हासिल कर लिया सभी लक्ष्य, अब समझौते की बारी- डोनाल्ट ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीजफायर के बाद कहा कि दो सप्ताह के संघर्षविराम का उपयोग एक बड़े समझौते पर बातचीत के लिए किया जाएगा. उन्होंने जोर दिया कि इससे युद्ध के खतरे को खत्म किया जा सकता है. ट्रंप ने कहा- ऐसा करने का कारण यह है कि हमने सभी सैन्य लक्ष्यों को पहले ही हासिल कर लिया है और हम ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और मिडिल ईस्ट में शांति को लेकर एक ठोस समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. अगले दो सप्ताह का समय समझौते को अंतिम रूप देने में मददगार साबित होगा.
Also Read: जंग रुकी, लेकिन ट्रंप फंसे! सीजफायर के बाद अमेरिका में होने लगी इस्तीफे की मांग
जंग थमी, खुलेगा होर्मुज… लेकिन क्या दुनिया से कीमत वसूलेगा ईरान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










