अमेरिका-ईरान सीजफायर पर इजराइल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Apr 2026 9:56 AM

विज्ञापन

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो एक्स

अमेरिका-ईरान सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में जंग रूक गई है. इस बीच इजराइल की भी प्रतिक्रिया आ गई है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम का समर्थन किया है. लेकिन उनके तेवर अब भी काफी कड़े और आक्रामक बने हुए हैं.

विज्ञापन

बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि सीजफायर के बावजूद इजरायल दक्षिण लेबनान में आक्रमण जारी रखेगा. जिसका उद्देश्य ईरान समर्थित हिजबुल्लाह से उत्पन्न खतरे को बेअसर करना है. उन्होंने कहा- समझौते में लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ लड़ाई शामिल नहीं है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल को बताया है दो सप्ताह का युद्धविराम लेबनान पर लागू नहीं होता है.

ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे : इजराइल

नेतन्याहू ऑफिस की ओर से बुधवार को एक बयान जारी किया गया. जिसमें कहा गया- इजराइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का समर्थन करता है, बशर्ते ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दे. इसके अलावा ईरान अब परमाणु या मिसाइल का खतरा न बने.

ट्रंप ने अपनी घोषणा में क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा था- मैं दो सप्ताह की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हूं. यह दोनों पक्षों (अमेरिका-ईरान) का संघर्षविराम होगा. ट्रंप की घोषणा के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने भी कहा कि उसने दो सप्ताह के संघर्षविराम को स्वीकार कर लिया है.

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद किया आमंत्रित

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आने का निमंत्रण दिया.

28 फरवरी को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किया था अटैक

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर 28 फरवरी को हमला शुरू किया था. जिसके बाद ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया. करीब 39 दिनों तक चले युद्ध के कारण दुनियाभर में ईंधन संकट गहरा गया. क्योंकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पाबंदी लगा दी थी.

ये भी पढ़ें: खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

सीजफायर के बाद ईरान में बवाल; इजराइल-अमेरिकी झंडे जलाए गए, मुर्दाबाद के लगे नारे

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola