बिना कनेक्शन सिलेंडर लेने पहुंचा ट्रैफिक पुलिस, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Apr 2026 1:43 PM
गैस एजेंसी के बाहर हंगामा करते लोग
LPG Cylinder Crisis: बिहार के कैमूर जिले में एक ट्रैफिक पुलिस बिना कनेक्शन एलपीजी सिलेंडर लेने गैस एजेंसी पहुंचा. लेकिन जब उसे सिलेंडर नहीं दिया गया तो उसने गैस एजेंसी की गाड़ियों का चालान काट दिया. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार पर आरोप लगाया गया.
LPG Cylinder Crisis: बिहार में एलपीजी सिलेंडर के लिए अब भी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग जा रही. इस बीच कैमूर जिले के मोहनिया नगर के चांदनी चौक पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया. इसके विरोध में गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया गया, जिसके बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही.
एजेंसी के कर्मचारियों ने लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिना कनेक्शन के गैस सिलेंडर की मांग की जा रही थी. जब एजेंसी कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से इनकार किया, तो पुलिस ने उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया.
इससे पहले भी काटा गया चालान
कर्मचारी ने यह भी बताया कि पहला चालान मंगलवार को काटा गया और आज बुधवार की सुबह भी इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ी को रोक चालान काटने का मामला सामने आया है. एजेंसी के मैनेजर राम शंकर झा ने कहा, मैं एजेंसी पर गैस वितरण करने जा रहा था. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मुझे रोका और लाइसेंस मांगा. जब मैंने लाइसेंस दिखाया तो उन्होंने कहा कि इस पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा और बदतमीजी भी की गई.
नाराज एजेंसियों ने जताई नाराजगी
इस कार्रवाई से नाराज एजेंसी के कर्मियों ने विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे चांदनी चौक पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार की ओर से इन आरोपों पर कहा, मैं रोज यहां पर गाड़ियों की जांच करता हूं. बगैर सीट बेल्ट और हेलमेट की गाड़ियों का चालान काटा जा रहा है. आरोप बेबुनियाद हैं.
एसडीएम ने क्या कहा?
एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी. उसी दौरान गैस एजेंसी की गाड़ी का भी कुछ पेपर नहीं था, इसलिए फाइन किया गया. गैस सिलेंडर वालों की ओर से रोड जाम किया गया था. बिना कनेक्शन गैस मांगने पर कहा ये जांच का विषय है.
Also Read: बिहार के 19 जिलों में IMD का येलो अलर्ट, तेज बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










