इमरान खान को अस्पताल से छुट्टी मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM
लाहौर : पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्हें चुनाव अभियान के दौरान एक हादसे में काफी चोटें आई थी. अस्पताल ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इमरान खान को शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हास्पिटल […]
लाहौर : पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्हें चुनाव अभियान के दौरान एक हादसे में काफी चोटें आई थी. अस्पताल ने एक बयान में कहा ,‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इमरान खान को शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से छुट्टी मिल गई है.’’
क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान कल खास तौर पर बनी बैसाखी के सहारे 300 मीटर तक चले. डाक्टरों ने बताया कि उन्हें चार से छह सप्ताह तक इसका इस्तेमाल करना होगा. बयान में कहा गया ,‘‘ इमरान नियमित तौर पर फिजियोथेरेपी कराते रहेंगे.’’ इमरान ने अस्पताल से जाते समय अपने दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










