धनबाद में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, तेल की किल्लत की अफवाह से बिगड़े हालात

पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
Dhanbad News: बाघमारा में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी मच गई. पेट्रोल पंपों पर सुबह से लंबी लाइन लग गई. ऑनलाइन पेमेंट बंद कर सिर्फ नकद लेने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
शंकर प्रसाद साव की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत होने की अफवाह फैलते ही आज सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेल लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई, जिससे कई जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
सुबह से लगी लाइन
गुरुवार तड़के से ही दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइनें सड़कों तक पहुंच गईं. स्थानीय लोगों में इस बात का डर था कि आने वाले दिनों में तेल मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा. इस आपाधापी में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं.
डिजिटल भुगतान बंद होने से आक्रोश
पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा ऑनलाइन पेमेंट न लेना और संचालकों द्वारा सिर्फ नकद (Cash) की मांग से ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों के पास नकद राशि न होने के कारण पंप कर्मियों के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी हुई.
एक लीटर की सीमा तय
भीड़ को कंट्रोल करने और स्टॉक बचाने के लिए कई पेट्रोल पंपों ने तेल की बिक्री पर सीमा लगा दी है. फिलहाल प्रति व्यक्ति एक लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पुलिस ने संभाला मोर्चा
अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर बढ़ते हो-हंगामे और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिसकर्मियों को लाइन व्यवस्थित करने और लोगों को शांत कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










