ईशा ने बनाया अनोखा चार्जर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM
पलों में होगा आपका मोबाइल चार्ज वाशिंगटन : 18 साल की एक भारतवंशी अमेरिकी लड़की ने सुपर कैपेसिटर डिवाइस बनायी है, जिससे आप अपना मोबाइल फोन 20 सेकेंड से भी कम समय में चार्ज कर सकते हैं. एशा खरे कैलिफॉर्निया से हैं. इस खोज के लिए उन्हें इंटेल फाउंडेशन ने यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी दिया […]
पलों में होगा आपका मोबाइल चार्ज
वाशिंगटन : 18 साल की एक भारतवंशी अमेरिकी लड़की ने सुपर कैपेसिटर डिवाइस बनायी है, जिससे आप अपना मोबाइल फोन 20 सेकेंड से भी कम समय में चार्ज कर सकते हैं.
एशा खरे कैलिफॉर्निया से हैं. इस खोज के लिए उन्हें इंटेल फाउंडेशन ने यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड भी दिया है. असल में यह एक बहुत छोटी डिवाइस है, जो मोबाइल फोन बैटरी के भीतर ही सेट हो जाती है. इससे बैटरी 20 से 30 सेकेंड में चार्ज हो जाती है.
जरूरत ने बनाया वैज्ञानिक
जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इस डिवाइस को बनाने की प्रेरणा कैसे मिली तो उनका कहना था कि मेरे सेलफोन की बैटरी हमेशा खत्म हो जाती थी. इससे उन्हें ऐसी डिवाइस बनाने की सूझी कि उन्होंने सुपर कैपेसिटर बना डाला. इसे बनाते हुए उन्हें नैनोकेमिस्ट्री में अपने इंटरेस्ट का फायदा मिला.
उन्हें नयी संभावनाओं का पता लगा जिनका इस्तेमाल अलग-अलग मोर्चे पर किया जा सकता है. अभी तक यह चार्जिंग डिवाइस सिर्फ एलइडी लाइट पर ही टेस्ट की गयी है पर बाकी उपकरणों जैसे कि मोबाइल फोन पर भी यह अच्छा काम कर सकती है. खरे की डिवाइस काफी लचीली है और लपेटी भी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










