चीन के कूटनीतिक रिश्तों में भारत- पाक की अहम भूमिका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:39 PM

विज्ञापन

बीजिंग : अपने दो परमाणु संपन्न पड़ोसियों के महत्व को रेखांकित करते हुए चीन ने आज कहा कि हिंद महासागर में अहम नौवहन चैनलों की सुरक्षा बनाये रखने में भारत की खास भूमिका है जबकि पाकिस्तान बीजिंग और इस्लामी जगत के बीच एक सेतु का काम करता है. चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेजह्ण में इंस्टीट्यूट […]

विज्ञापन

बीजिंग : अपने दो परमाणु संपन्न पड़ोसियों के महत्व को रेखांकित करते हुए चीन ने आज कहा कि हिंद महासागर में अहम नौवहन चैनलों की सुरक्षा बनाये रखने में भारत की खास भूमिका है जबकि पाकिस्तान बीजिंग और इस्लामी जगत के बीच एक सेतु का काम करता है.

चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेजह्ण में इंस्टीट्यूट ऑफ एशिया पैसेफिक स्टडीज के उप निदेशक सुन शिहाई ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से कहा भारत और पाकिस्तान की चीन के कूटनीतिक रिश्तों में अब तक अलग अलग लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

सुन ने ऐसे समय पर यह बात कही है जब चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग भारत और पाकिस्तान के दौरे पर हैं. फिलहाल तीन दिवसीय दौरे पर ली भारत में हैं. प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद यह ली का पहला विदेश दौरा है.

इंस्टीट्यूट ऑफ एशिया पैसेफिक स्टडीज के उप निदेशक ने कहा हिंद महासागर में नौवहन चैनलों की सुरक्षा बनाए रखने में भारत की खास भूमिका है. ये चैनल अफ्रीका और पश्चिम एशिया के साथ चीन के कारोबार के लिए अहम हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान अफगानिस्तान जैसे अन्य इस्लामी देशों पर गहरा असर डाल सकता है और चीन तथा पश्चिम एशिया के बीच एक सेतु की तरह काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola