अंटार्कटिका के बर्फ में फंसे रुसी जहाज को निकालने के लिए अभियान शुरु

सिडनी : अंटार्कटिका के पास बर्फ में फंसे वाले एक रुसी जहाज को निकालने के लिए बर्फ तोड़ने में सक्षम तीन पोत आज वहां पहुंच रहे हैं. रुसी जहाज में 74 लोग सवार हैं जो एक वैज्ञानिक अभियान के लिए वहां गए थे. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी इस बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया नौवहन […]
सिडनी : अंटार्कटिका के पास बर्फ में फंसे वाले एक रुसी जहाज को निकालने के लिए बर्फ तोड़ने में सक्षम तीन पोत आज वहां पहुंच रहे हैं. रुसी जहाज में 74 लोग सवार हैं जो एक वैज्ञानिक अभियान के लिए वहां गए थे. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी इस बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया नौवहन सुरक्षा प्राधिकरण :एएमएसए: ने बताया कि एमवी एकेडमिक शोकलस्की ने कल संकट में होने का यह संदेश भेजा कि वह फ्रांसीसी शिविर डोमोंट डी’उरविले से पूर्व में 100 नॉटिकल मील की दूरी पर फंसा हुआ है.
अभियान के प्रवक्ता एल्विन स्टोन ने एएफपी से कहा, ‘‘जहाज ने आगे बढ़ना :खुले समुद्र की तरफ: शुरु किया था जब बर्फीला तूफान आया.’’उन्होंने कहा, ‘‘जहाज केवल बर्फ में फंसा है. खतरे की कोई बात नहीं है.’’जहाज ऑस्ट्रेलिया के खोज एवं बचाव क्षेत्र में है जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने जहाज को निकालने के लिए बर्फ तोड़ने में सक्षम पोत भेजे हैं.एएमएसए ने कहा कि जहाज तक पहुंचने का अभियान मुश्किल हो सकता है.
एक अधिकारी एंड्रिया हेवर्ड मेहर ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकॉस्टिंग कारपोरेशन को बताया ‘‘वहां तूफानी हवाएं चल रही हैं और बर्फीले तूफान के हालात हो सकते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मौसम के कारण हालात मुश्किल हो जाते हैं, तो इससे हमारे विकल्प बाधित हो सकते हैं. लेकिन हमें उम्मीद है कि बर्फ तोड़ने में सक्षम पोत हरसंभव प्रयास कर वहां मदद के लिए जल्द से जल्द पहुंच जाएंगे.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










