उत्तरी वजीरिस्तान में हुये अमेरिकी ड्रोन हमले में चार की मौत : पाक मीडिया

Published at :26 Dec 2013 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी वजीरिस्तान में हुये अमेरिकी ड्रोन हमले में चार की मौत : पाक मीडिया

इस्लामाबाद : देश के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में उग्रवादियों के एक परिसर को निशाना बना कर किये गये एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गये हैं. अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके के मुख्य शहर मीरनशाह से लगभग पांच किलोमीटर दक्षिण में कुतुब खेल गांव […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : देश के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में उग्रवादियों के एक परिसर को निशाना बना कर किये गये एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गये हैं.

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके के मुख्य शहर मीरनशाह से लगभग पांच किलोमीटर दक्षिण में कुतुब खेल गांव लगभग मध्य रात्रि को एक उग्रवादी परिसर को निशाना बना कर यह हमला किया गया.यह इलाका तालिबान और अल-कायदा से जुड़े हुये उग्रवादियों का मजबूत गढ़ है.स्थानीय मीडिया की खबरों मुताबिक, अमेरिका के पायलट रहित एक विमान ने मीरनशाह में एक मकान पर दो प्रक्षेपास्त्र दागे। संदेह था कि उग्रवादी इस मकान का इस्तेमाल ठिकाने के तौर पर कर रहे हैं.

हालांकि डॉन ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से मरने वालों की संख्या तीन बतायी है.डॉन ने एक वरिष्ठ सुरक्षाकर्मी के हवाले से खबर दी है कि एक अमेरिकी ड्रोन ने एक उग्रवादी परिसर पर दो मिसाइल दागे। हमले में कम से कम तीन संदिग्ध आतंकवादी मारे गये.

पेशावर में एक सुरक्षा अधिकारी ने हमले और हताहतों की पुष्टि की है.मीरनशाह में एक अन्य अधिकारी ने मरने वाले लोगों की संख्या चार बतायी है और कहा है कि पांचवां उग्रवादी गंभीर रुप से जख्मी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola