इराक में क्रिसमस के दिन विस्फोट, 37 लोगों की मौत

Published at :25 Dec 2013 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में क्रिसमस के दिन विस्फोट, 37 लोगों की मौत

बगदाद:इराक की राजधानी बगदाद में क्रिसमस के दिन आज दो स्थानों पर इसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि दोरा इलाके में क्रिसमस मास के दौरान एक गिरजाघर के निकट कार बम विस्फोट हुआ. इसमें 26 लोगों की मौत हो […]

विज्ञापन

बगदाद:इराक की राजधानी बगदाद में क्रिसमस के दिन आज दो स्थानों पर इसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए.

अधिकारियों ने बताया कि दोरा इलाके में क्रिसमस मास के दौरान एक गिरजाघर के निकट कार बम विस्फोट हुआ. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई और 38 से अधिक घायल हो गए.इससे कुछ देर पहले ईसाई इलाके वाली एक बाजार में धमाका हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए और 21 घायल हो गए. फिलहाल किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है. इराक में ईसाई समुदाय के लोगों की आबादी चार से छह लाख के बीच मानी जाती है और इन्हें अलकायदा तथा इससे जुड़े संगठन निशाना बनाते रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola