घरेलू कर्मियों के रोजगार का मुद्दा बातचीत के एजेंडे में : अमेरिका

Published at :25 Dec 2013 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू कर्मियों के रोजगार का मुद्दा बातचीत के एजेंडे में : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज कहा कि घरेलू कर्मियों के रोजगार का मुद्दा अब भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के एजेंडे में होगा जिसके साथ यह 14 दिन पुराने राजनयिक विवाद के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए चर्चा कर रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने प्रेट्र को बताया, ‘‘विदेश […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने आज कहा कि घरेलू कर्मियों के रोजगार का मुद्दा अब भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के एजेंडे में होगा जिसके साथ यह 14 दिन पुराने राजनयिक विवाद के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए चर्चा कर रहा है.

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने प्रेट्र को बताया, ‘‘विदेश विभाग तात्कालिक मामले में आगे का रास्ता निकालने के लिए भारत सरकार के साथ वार्ता कर रहा है,’’ जबकि इसने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से देवयानी खोबरागड़े का तबदाला संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में किए जाने के आवेदन पर समीक्षा जारी रखी.

अधिकारी ने कहा, ‘‘बहरहाल, हम बड़े मुद्दों को सुलझाने की आवश्यकता को मानते हैं. घरेलू कर्मियों के रोजगार का मुद्दा आगमी हफ्तों और महीनों में द्विपक्षीय चर्चा के एजेंडे में होगा.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola