चीनी अधिकारियों के लिए क्लबों में नो इंट्री

बीजिंग : चीन की सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने अधिकारियों के प्राइवेट क्लबों में जाने पर रोक लगा दी है. पार्टी का कहना है कि प्राइवेट क्लबों का उपयोग गैर कानूनी धंधों तथा यौन सम्पर्क के लिए किया जाता है. पार्टी ने यह कदम भ्रष्टाचार दूर करने के अपने अभियान के अन्तर्गत उठाया है. पदभार […]
बीजिंग : चीन की सत्तारूढ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने अधिकारियों के प्राइवेट क्लबों में जाने पर रोक लगा दी है. पार्टी का कहना है कि प्राइवेट क्लबों का उपयोग गैर कानूनी धंधों तथा यौन सम्पर्क के लिए किया जाता है. पार्टी ने यह कदम भ्रष्टाचार दूर करने के अपने अभियान के अन्तर्गत उठाया है.
पदभार संभालने के बाद से ही राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक अभियान छेड़ रखा है. उनका कहना है कि अगर भ्रष्टाचार नहीं थमा तो ये देश और पार्टी दोनों के लिए घातक हो सकता है.
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने बड़ी दावतों से लेकर अंतिम संस्कार के समय तक की फिजूल खर्ची के विरद्ध कार्रवाई का आदेश पहले ही दे रखा है. अब उनका ध्यान निजी क्लबों की ओर गया है, जिन्होंने चीन के बड़े शहरों में अपना जाल फैला दिया है. पार्टी के अनुशासन और निगरानी संबंधी केन्द्रीय कमीशन की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि जो अधिकारी इन क्लबों में जाएंगे, उन्हें कड़ा दंड भुगतना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










