नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म, माओवादी सहमत

काठमांडो : नेपाल में लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक संकट आज उस वक्त खत्म हो गया जब माओवादी पार्टी संविधान सभा में शामिल होने पर सहमत हो गई.नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल तथा यूसीपीएन-माओवादी ने चार सूत्री समझौते पर सहमति जताई. नए समझौते में एक संसदीय बोर्ड के गठन की बात भी शामिल है. यह […]
काठमांडो : नेपाल में लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक संकट आज उस वक्त खत्म हो गया जब माओवादी पार्टी संविधान सभा में शामिल होने पर सहमत हो गई.नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल तथा यूसीपीएन-माओवादी ने चार सूत्री समझौते पर सहमति जताई. नए समझौते में एक संसदीय बोर्ड के गठन की बात भी शामिल है. यह बोर्ड चुनाव कथित अनियमितताओं की जांच करेगा. इसके अलावा गृहयुद्ध के दौरान सरकारी सुरक्षा बलों तथा पूर्व व्रिदोहियों की ओर से किए गए अत्याचार के मामले की जांच के लिए सत्य एवं सुलह आयोग का गठन करने पर भी सहमति बनी है.
यूसीपीएन-माओवादी के नेता नारायण काजी श्रेष्ठ ने इस समझौते के बारे में जानकारी दी. समझौते में इसका जिक्र नहीं है कि चुनाव में कथित अनियमितताओं की जांच करने वाले संसदीय बोर्ड की अध्यक्षता कौन करेगा. माओवादी पार्टी मांग करती रही है कि पार्टी प्रमुख प्रचंड को इसका स्थायी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










