अमेरिका ने कहा, खोबरागड़े के दस्तावेज की कर रहे हैं समीक्षा

Published at :24 Dec 2013 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, खोबरागड़े के दस्तावेज की कर रहे हैं समीक्षा

वाशिंगटन : एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र से वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की राजनयिक मान्यता से संबंधित जो दस्तावेज मिले हैं उसपर अध्ययन किया जा रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने बताया, हमें संयुक्त राष्ट्र से शुक्रवार को देर राज कागजात मिले हैं. इसकी समीक्षा की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र से वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की राजनयिक मान्यता से संबंधित जो दस्तावेज मिले हैं उसपर अध्ययन किया जा रहा है.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने बताया, हमें संयुक्त राष्ट्र से शुक्रवार को देर राज कागजात मिले हैं. इसकी समीक्षा की जा रही है. बहरहाल, प्रवक्ता ने इस बाबत कुछ बताने से इनकार कर दिया कि विदेश मंत्रालय कब तक कागजात का अध्ययन पूरा कर लेगा. उसने यह भी बताने से इनकार कर दिया कि सारे कागजात ठीक ठाक हैं या नहीं और कब देवयानी को उसका पहचान पत्र सौंपा जाएगा.

न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास में वाणिज्य उप महादूत के पद पर कार्यरत देवयानी को 12 दिसंबर को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब न्यूयार्क की एक अदालत ने वीजा जालसाजी के आरोपों के तहत उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

भारत ने देवयानी की गिरफ्तारी और उसके बाद उससे बदसलूकी का कड़ा विरोध किया. बाद में भारतीय राजनयिक ढाई लाख डालर के मुचलके पर रिहा कर दी गई. न्यूयार्क अदालत ने उनसे अपना राजनयिक पासपोर्ट जमा करने को कहा. उसके तुरंत बाद भारत सरकार ने देवयानी का तबादला संयुक्त राष्ट्र के अपने स्थाई मिशन में कर दिया ताकि उन्हें पूरी राजनयिक छूट हासिल हो सके.

संयुक्त राष्ट्र ने उनका तबादला स्वीकार कर लिया और उसने अमेरिकी विदेश मंत्रालय को पहचान पत्र जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज भेज दिया. पहचान पत्र से देवयानी को पूरी राजनयिक छूट हासिल हो जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola